शहडोल- आजकल ज्यादतर किसान परेशान ही नजर आ रहे हैं, किसी को फसल में नुकसान लग गया तो परेशान, किसी को फसल से आमदनी नहीं हो रही तो परेशान, लेकिन अगर थोड़ी सजग होकर, विशेषज्ञों की राय लेकर खेती की जाए तो उसे फायदे का सौदा बनाया जा सकता है। कुछ ऐसी ही कहानी है इस किसान की, जो पहले खेती को लेकर बहुत परेशान रहता था। क्योंकि उसे फायदा कम नुकसान ज्यादा होता था। लेकिन जब उसने खेती करने की तकनीक बदली, तो अब उसे फायदा ही फायदा हो रहा है। आलम ये है कि पहले किसान थोड़ी सी जमीन पर खेती करता था। लेकिन एक साल के मुनाफे को देखने के बाद अब वो उससे ज्यादा जमीन में खेती करना शुरू कर चुका है।