14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आ रहीं हैं मंत्री, क्या करेंगी मोदी की योजना में भ्रष्टाचार पर बात

चुनावी साल में बड़े नेताओं का दौरा बढ़ा, वोट की खातिर लगातार मीटिंगों का दौर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 5 Jul 2018, 7:31 PM IST

maya

आ रहीं हैं मंत्री, क्या करेंगी मोदी की योजना में भ्रष्टाचार पर बात

शहडोल. प्रदेश शासन की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह शुक्रवार 6 जुलाई को शहडोल जिले के प्रवास पर आ रहीं हैं। उनके प्रवास को लेकर सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वे नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और उसकी धीमी गति पर क्या कोई बात करेंगी। इसके अलावा नगरीय विकास मंत्रालय से जुड़ी अन्य योजनाओं और सेवाओं में भी भ्रष्टाचार और हीलाहवाली है, उस पर उनका क्या रुख रहता है ये देखने वाली बात होगी।
प्रवास के दौरान नगरीय विकास मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री 5 जुलाई को दोपहर 3.55 बजे हबीबगंज से शहडोल के लिए अमरकंटक एक्सप्रेस से प्रस्थान कर 6 जुलाई को 1.28 बजे रात्रि शहडोल पहुंचेंगी एवं रात्रि विश्राम करेंगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री 6 जुलाई को प्रात: 10 बजे से स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता लेंगी। 11 बजे विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेंगी। नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री दोपहर 12 बजे होटल शुभम शहडोल में प्रथम बैठक की श्रेणी अनुसार पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। नगरीय प्रशासन मंत्री दोपहर 3 बजे द्वितीय बैठक की श्रेणी अनुसार पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। शाम 4 बजे कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा करेंगी। शाम 5.30 बजे नगर पालिका शहडोल द्वारा मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री शाम 7.40 बजे शहडोल से सागर के लिए उत्कल एक्सप्रेस से प्रस्थान करेंगी।

पेयजल सप्लाई और स्वच्छता की हालत खराब
नगरीय विकास मंत्री क्या शहडोल की पेयजल सप्लाई और स्वच्छता पर बात करेंगी। शहडोल में पेयजल को लेकर आए दिन रोज समस्याएं खड़ीं हो रहीं हैं। इसके अलावा शहडोल में स्वच्छता का भी बुरा हाल है। इसको लेकर मंत्री माया सिंह का क्या रुख रहता है ये देखने वाली बात होगी। क्या वे नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और उसकी धीमी गति पर क्या कोई बात करेंगी। इसके अलावा नगरीय विकास मंत्रालय से जुड़ी अन्य योजनाओं और सेवाओं में भी भ्रष्टाचार और हीलाहवाली पर कोई बात करेंगी