30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सली घटना से थर्राया आदिवासी अंचल, भोपाल तक घटना की गूंज

पढि़ए पूरी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 20 Feb 2018, 11:28 AM IST

naxal

शहडोल। मंडला में हुई नक्सली घटना से पूरा आदिवासी अंचल थर्रा गया है। पहले से जो आशंकाएं जाहिर की जा रहीं थीं, वह अब सही साबित होती दिख रहीं हैं। मंडला के मोतीनाला क्षेत्र में नक्सलियों की धमक से पूरा वनवासी क्षेत्र थर्रा गया है। एक घटना की गूंज भोपाल तक सुनाई दे रही है। वहां से पूरे पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ से लगे इलाकों में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। यहां तक कि बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर और शहडोल में भी पुलिस चौकस दिख रही है। मंडला, डिंडोरी और बालाघाट के आला पुलिस अफसर जंगलों की खाक छान रहे हैं।
जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में नक्सलियों द्वारा वनकर्मियों को धमकाने और वायरलेस सेट छीनने की घटना सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नक्सलियों ने जंगल में वनकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए अभद्रता की। इतना ही नहीं नक्सलियों ने वायरलेस सेट भी छीन लिया। बताया गया कि वनकर्मी जंगल में गश्त कर रहे थे तभी अचानक हथियारबंद नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई थी। वनकर्मी कुछ समझ पाते इसके पहले ही नक्सलियों ने घेर लिया और उनसे वायरलेस सेट छीन लिया। इससे वनकर्मी वहां से किसी को सूचना भी नहीं दे सके। वनकर्मी नक्सललियों के आगे पूरी तरह असहाय दिखे। बाद में किसी तरह वहां से बचकर निकले तो वनकर्मियों ने वारदात की सूचना पुलिस के समक्ष दर्ज कराई है। घटना के बाद पुलिस महकमा सकते में आ गया है। मोतीनाला क्षेत्र में सर्चिग बढ़ा दी है। सोमवार को भी दिनभर सर्चिग चलती रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उधर पीएचक्यू के अलर्ट के बाद मप्र और छग की पुलिस टीम ने जंगलों में पड़ताल की। इस मामले में थाना मोतीनाला में एफआईआर दर्ज की गई है।
डिंडोरी सहित कई जिलों में अलर्ट
मण्डला जिले के मोतीनाला वनपरिक्षेत्र में वनकर्मियों के साथ हुई नक्सली वारदात के बाद डिंडोरी जिले में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे डिंडोरी के तीन थानाक्षेत्रों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एसपी कार्तिकेयन .के ने हाईअलर्ट घोषित करते हुए करंजिया , बजाग और समनापुर थाना क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। इससे अलावा बालाघाट, अनूपपुर और शहडोल में भी चौकसी बरती जा रही है। पुलिस अलर्ट हो गई है।