1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकतंत्र में अच्छे लोगों की जरूरत, पत्रिका की पहल सराहनीय

पत्रिका के अभियान की हर वर्ग ने की सराहना, कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत करने में मिलेगी मदद
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 5 Apr 2018, 4:45 PM IST

need for good people in democracy

शहडोल- देश की राजनीति को अब नई दिशा देने की जरुरत है। स्वार्थ, जात - पात, भ्रष्टाचार, बाहुबलियों का प्रभाव राजनीति की पहचान बन चुकी है। राजनीति से नाता जोडऩे की दिशा में पत्रिका महा अभियान स्वच्छ करें राजनीति की शुरुआत की है। देश में स्वच्छ राजनीति से हर वर्ग को जोडऩे की दिशा में इस प्रयास को सराहा जा रहा है। अभियान में चेंजमेकर यानी बदलाव के नायक के तौर पर क्षेत्र के नेतृत्व और सामाजिक सरोकार से जुड़े लोग अपना नामांकन कर सकेंगे।

राजनीति से जुड़े इस महा अभियान को लेकर पत्रिका टीम ने शहर के वरिष्ठ, युवा और प्रतिष्ठित लोगों की प्रतिक्रिया ली, जहां पर सभी ने कहा कि झूठे वादे, बाहुबलियों का प्रभाव, जात- पात और भ्रष्टाचार की अवधारणा तभी दूर की जा सकेगी, जब राजनीतिक दल स्वच्छ और बेहतर राजनीति के लिए अच्छे लोगों को उतारा जाएगा। हर वर्ग ने दो टूक कहा कि पत्रिका के इस महाअभियान से लोकतंत्र को मजबूत करने में बड़ी मदद मिलेगी। आने वाले समय में निश्चित तौर पर इसका असर देखने को मिलेगा।

अच्छे लोगों के आने से टूटेगी अवधारणा
रिटा. अधिकारी संतोष श्रीवास्तव के मुताबिक लोकतंत्र के लिए साफ और सुथरी छवि के लोगों को राजनीति में लाने के लिए पत्रिका का महाअभियान बेहद सराहनीय है। लोकतंत्र के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है। देश के विकास के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। जब तक हर वर्ग और युवा जागरुक नहीं है, लोकतांत्रिक व्यवस्था सफल ही नहीं हो सकती है। जागरुकता सिर्फ अधिकारों के लिए नहीं, कर्तव्य और हर पड़ाव में जागरुक होना होगा। बेहतर लोगों की दावेदारी सेे विकास होगा, गलत राजनीति की अवधारणा टूटेगी।

पत्रिका ने हमेशा जोडऩे का प्रयास किया
युवा कामता पांडेय ने कहा देश में युवाओं का वोट प्रतिशत सबसे ज्यादा है। युवाओं को अपनी सोच और बौद्धिकता के आधार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए प्रतिनिधि चुनना चाहिए। युवा ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। पत्रिका अभियान सराहनीय है। इससे युवाओं को राजनीति में आगे आने का मौका मिलेगा। क्षेत्र का प्रतिनिधित्व और समाज के दर्द को समझने वाला व्यक्ति अपनी दावेदारी कर सकेगा। उसे उत्साह और बल मिलेगा। पत्रिका ने हमेशा से जोडऩे का प्रयास किया है।

लोकतंत्र में होगी प्रभावी भूमिका
व्याख्याता प्रो. शिवकुमार दुबे के मुताबिक लोकतंत्र में मीडिया एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में होता है। यदि मीडिया अपनी इस भूमिका में हैं तो निश्चत ही लोकतंत्र में राजनीतिकत सूचिता को स्थापित करने में उसकी प्रभावी भूमिका होगी। लोकतंत्र व अभिव्यक्ति की आजादी पर नकेल कसने की कोशिश की है तो पत्रिका ने विरोध किया है। पत्रिका ने जो अभियान प्रारंभ किया है वह निश्चय ही राजनीतिक बदलाव में कारगर होगा। राजनीति में स्वच्छ व साफ सुथरी छवि वाले लोगों को जोडऩे की सराहनीय पहल है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में बेहतर असर
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी के मुताबिक साफ और स्वच्छ छवि के लोगों को राजनीति में लाने की दिशा में पत्रिका का यह बड़ा कदम है। इस अभियान की शुरुआत हर वर्ग में एक दम और उत्साह भर दिया है। राजनीति दल चाहते हंै कि अच्छे लोग आएं लेकिन अमूमन यह पूरा नहीं हो पाता है। पत्रिका के महाअभियान से राजनीति दल को भी मदद मिलेगी। इस अभियन में क्षेत्र में बेहतर और साफ छवि रखने वाले लोगों को जोडऩा चाहिए। इससे निश्चित ही देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में बेहतर असर दिखेगा।

राजनीतिक दलों को सोचने विवश करेगा
कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश कटारे ने कहा राजनीतिक दलों में नियम कानून तो बहुत बनते हैं लेकिन पालन नहीं होता है। पत्रिका की विचारधारा बेहद सराहनीय है। महा अभियान हर राजनीतिक दलों को सोचने और मंथन के लिए विवश कर देगा। राजनीति में बेहतर और साफ सुथरी छवि के लोगों की बेहद जरूरत है। पत्रिका हर वर्ग को मौका दे रहा है। यह अभियान देश के विकास के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था में अहम भूमिका निभाएगा। आने वाले समय में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।