
शराब के खिलाफ जब महिलाओं ने उठाया ये कदम, उसके बाद हुआ...
पढि़ए पूरी खबर
शहडोल- धनपुरी और अमलाई थाना क्षेत्र में शराब दुकान स्थानांतरित के बाद भी शराब बिक्री के खिलाफ लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। अमलाई अंतर्गत ईटा भट्ठा स्थित स्कूल के बाजू से लंबे समय से संचालित देशी शराब दुकान बंद होने के बाद ठेकेदार द्वारा पैकारी संचालित किए जाने के विरोध में महिलाएं बच्चे और हर वर्ग के लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुंची अमलाई पुलिस ने मामले को शांत कराकर पैकारी संचालित नहीं किए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। धनपुरी में शराब दुकान स्थानांतरित को लेकर नगर के लोग विरोध कर रहे हैं। अमलाई थाना क्षेत्र ईंटा भटटा स्थित वर्षो पुरानी देशी शराब दुकान का ठेका 1 अप्रैल से समाप्त हो गया है । इसके बावजूद संबंधित ठेकेदार द्वारा खुलेआम पैकारी संचालित किया जा रहा है। जबकी शासकीय प्राथमिक पाठशाला संचालित है। विरोध करते हुए स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और ***** जाम कर पैकारी बंद करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते रहे । लोगों ने आरोप लगाया कि स्कूल के बाजू में संचालित इस तरह के पैकारी से स्कूली बच्चों पर विपरीत असर पड़ रहा है।
----------------------------
मौन व्रत रखकर कांग्रेस ने जताया विरोध
शहडोल - जिले में ब्लाक, नगर, पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष नीरज द्विवेदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं भाजपा शासन के विरोध में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के सामने मौन व्रत रखकर आंदोलन किया। कांग्रेस भवन शहडोल में केन्द्र एवं भाजपा शासन के विरुद्ध मौन व्रत रख अपना विरोध जताया। कार्यक्रम में इन्द्रदत्त तिवारी, संजय असाटी, लियाकत अली, विनय वर्मा, अमित पटेल, आशुतोष कुशवाहा, राम शिरोमणि मिश्रा, सुरेश कुण्डे, घनश्याम सोनी, ललित कुमार, मोहन कुशवाहा, संजय ताम्रकार, अजय सनपाल मौजूद रहे। संजय ताम्रकार, अजय सनपाल मौजूद रहे।
Published on:
5 Apr 2018, 4:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.