
शहडोल- शादियों के सीजन के चलते जल्दबाजी और सड़कों में वाहनों की धमाचौकड़ी के चलते एकाएक हादसों में इजाफा हुआ है। रविवार की रात बस पलटने से कई घायलों का इलाज चल ही रहा था कि जिले के अलग अलग जगहों में फिर हादसे हो गए। पांच हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
पहला हादसा
यहां पर मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने जा रहे दो युवकों की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जयसिंहनगर के कुसरवार गांव की घटना है। बताया गया कि ओमप्रकाश अपने दोस्त नरेन्द्र के साथ मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था तभी हादसा हुआ। सड़क में अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन पहले ही दम तोड़ दिया। पूरे घर में मातम की स्थिति बन गई और पूरा माहौल गमगीन हो गया।
दूसरा हादसा
इसी तरह दूसरा हादसा शहर के टाइम्स स्कूल के नजदीक मालवाहक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मेढकी गांव निवासी युसुफ काम के लिए जा रहा था तभी मालवाहक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों हादसों में मर्ग कायम किया है।
नहीं थी सड़क में जगह, किया विरोध
शहर के टाइम्स स्कूल के नजदीक हादसे में सड़क निर्माण कंपनी की भी लापरवाही उजागर हुई है। सड़क निर्माण किया जा रहा था। जिसके चलते बेहद कम जगह थी। मालवाहक चालक भी तेज रफ्तार होने की वजह से दूसरी ओर वाहन नहीं ले जा सका। हादसे में युवक के ऊपर चढ़ाता हुआ निकल गया। हादसे में बाद आक्रोशित परिजनों ने विरोध किया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई की समझाइश देकर शांत कराया।
तीसरा हादसा
जिले में अलग अलग हादसों में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। ब्यौहारी मझौली के चरखरी गांव के नजदीक जीप चालक ने तेज रफ्तार से चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए, दोनों घायल युवक कैथहा के थे।
चौथा हदसा
इसी तरह सोमवार के ही दिन के स्क्वॉयर मॉल के सामने हादसा हो गया।
पांचवां हादसा
और पांचवां हादसा कंचनपुर के पास हुआ। यहां भी लोग घायल हुए, एक तरह से देखा जाए तो सोमवार का दिन हादसों का दिन रहा। जहां देखो वहां से एक्सीडेंट की बुरी खबरें आती रहीं।
गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं
जिस तरह से सड़क एक्सीडेंट हो रहे हैं, किसी की मौत हो रही है, तो कोई बुरी तरह से जख्मी हो रहा है, ऐसे में थोड़ी सावधानी बरतने की भी जरूरत है, हाइवे या किसी भी रोड पर गाड़ी बहुत संभलकर चलाएं, अगर दो पहिया वाहन से जा रहे हैं तो संभल कर चलें, और गाड़ी चलाने के सभी नियमों का पालन करते हुए वाहन ड्राइव करें, साथ में हेलमेट लगाना ना भूलें, सोमवार को एक्सीडेंट के दौरान जो मौत हुई हैं, उनमें डॉक्टर्स का कहना है कि अगर हेलमेट लगा होता तो जान बचाई जा सकती थी।
इसलिए अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो हेलमेट लगाना ना भूलें। इतना ही नहीं अगर बड़ी गाडिय़ां चला रहे हैं तो गाड़ी को अपने कंट्रोल में चलाएं। अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए तो बहुत कुछ दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
Published on:
01 May 2018 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
