16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेसी बोले ऊब गई जनता, भाजपा नेता बोले, कमियां सुधारकर फिर करेंगे वापसी

टॉक शो में भाजपा और कांग्रेस पदाधिकारियों ने रखी राय, सर्वे की सराहना की
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 2 Apr 2018, 6:22 PM IST

Opinion by BJP and Congress leader

शहडोल- विधानसभा 2018 के चुनावों को लेकर सियासत की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। पत्रिका ने विधानसभा क्षेत्रों में विधायक और सरकार के काम का सर्वे कराने के बाद टॉक शो का आयोजन किया।
पत्रिका टॉक शो में जहां भाजपाइयों ने सरकार के कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं तो वहीं कांग्रेसियों ने उपचुनावों में हार से फीडबैक लेने की नसीहत दे दी। टॉक शो में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की कमियों को गिनाते हुए आम जनता के ऊबने की बात कह दी। उधर भाजपाइयों ने भी कह दिया कि कमियां सुधारते हुए फिर वापसी करेंगे। यहां क्षेत्रीय विधायकों के कामकाज को लेकर भी मुद्दा उठा। लोगों का कहना था कि अब चेहरा बदलने की जरूरत है, अन्यथा सरकार को यह भारी पड़ सकता है। पत्रिका द्वारा आयोजित टॉक शो में लोगों ने पत्रिका द्वारा कराए गए विधानसभाओं के सर्वे की सराहना की। लोगों ने कहा पत्रिका ने एकदम सटीक विश्लेषण किया है। इससे जनता का पक्ष सामने आया है। निश्चित ही ऐसा ही परिणाम विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। पत्रिका टॉक शो में सरकार की कमियां और उपलब्धियों को उजागर करती लोगों की राय...

हार से सबक लेना चाहिए- बलमीत सिंह खनूजा
शहडोल संभागीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता बलमीत सिंह खनूजा के मुताबिक उपचुनावों में हार से भाजपा को फीडबैक मिल रहा है। हार से सबक लेना चाहिए। अफसरशाही हाबी है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। मप्र में रोजगार ? के बेहतर विकल्प नहीं है। मप्र सरकार सिर्फ घोषणाएं करती हैं लेकिन लागू होने में काफी वक्त लग जाता है। प्रदेश में कई समस्याएं हैं लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में अब जनता नया चेहरा तलाश कर रही है। अब सत्ता बदलना तय है।

कांग्रेस कभी विपक्ष की भूमिका ही नहीं निभाई- राजेश्वर उदानिया
भाजपा पदाधिकारी राजेश्वर उदानिया के मुताबिक कांग्रेस कभी विपक्ष की भूमिका ही नहीं निभाई है। आमजनता के दु:ख सुख में काम करने की बजाय चुनाव के वक्त गांव गांव पहुंच जाएगी और सरकार की कमियों को गिनाएगी। कांग्रेस ने कभी विपक्ष की भूमिका ही नहीं निभाई है। पहले सड़कें जर्जर थी, पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं थे लेकिन शिवराज सरकार ने गांव गांव सड़क और स्कूल शुरू कराए हैं। जनता इस सबका आउटपुट तो जरूर देगी। पुन भाजपा सरकार आएगी।

अब सत्ता का परिवर्तन जरूरी है- मृत्युंजय सिंह
रिटायर्ड जेल अधीक्षक मृत्युंजय सिंह के मुताबिक मप्र सरकार को १५ साल हो चुके हैं। अब सत्ता का परिवर्तन बेहद जरूरी है। मैं खुद 40 साल तक नौकरशाह रहा हूं। सरकारी अमले में भी बेहद असंतोष है। सरकार आदिवासी परिवारों को स्वावलंबी ही नहीं बनने दे रही है। विपक्ष को खुद काम नहीं करने दिया जा रहा है। पहले ही विस स्थगित कर दी जाती है। वाजपेयी और नेहरू भी चाहते थे कि विपक्ष रहे, अब सरकार कांग्रेसमुक्त देश की बात करती है।

फिर आएगी भाजपा सरकार- श्याम बाबू जायसवाल
भाजपा नेता श्याम बाबू जायसवाल के मुताबिक लोकतांत्रिक व्यवस्था में बुराइयां कांग्रेस से ही आई है। हम सत्ता में आने के बाद अशिक्षा, गरीबी को दूर कर रहे हैं। हां कांग्रेस ने पिछले ५० सालों में कुछ काम न करके काफी सारी चुनौतियां दे दी हैं। इसके लिए सुधार में वक्त लग रहा है। भाजपा सरकार ने दीर्घगामी योजनाएं बनाई हैं, कि कैसे देश का बेहतर तरीके से आने वाले समय में विकास हो। नीति और नीयत हमारी ठीक है, इसलिए फिर भाजपा की सरकार आएगी।

प्रदेश में चौथी बार भी भाजपा आएगी- अजय सिंह बघेल
शहडोल भाजयुमो अध्यक्ष अजय सिंह बघेल के मुताबिक भाजपा सरकार का पांच साल का काम कांग्रेस कार्यकाल के ५० साल पर भारी पड़ रहा है। कांग्रेस की सरकार में जिलों का बंटबारा हुआ लेकिन भाजपा की सरकार ने जोडऩे का काम किया और संभाग बना दिया। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और यूनिवर्सिटी की सौगात दी। सीएम शिवराज का कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस में गुटबाजी है लेकिन हमारा उद्देश्य और नेतृत्व स्पष्ट है। प्रदेश में चौथी बार भी भाजपा आएगी।