
शहडोल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर आए। वे शहडोल के लालपुर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन (National Sickle Cell Anaemia Elimination Mission), पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पीएम के कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ ये अभियान अमृत काल का प्रमुख मिशन बनेगा।
पीएम के भाषण की बड़ी बातें
- रानी दुर्गावती की पावन धरा पर आकर उन्हें नमन करता हूं।
- शहडोल की इस धरती पर देश बहुत बड़ा संकल्प ले रहा है। ये संकल्प हमारे आदिवासी भाईयों की जिंदगी को सुरक्षित बनाने का संकल्प है। ये संकल्प है सिकल सेल एनीमिया की बीमारी से मुक्ति का। ये संकल्प है हर साल सिकल सेल एनीमिया की चपेट में आने वाले 2.5 लाख बच्चों और उनके परिवारों को बचाने का।
- सिकल सेल एनीमिया की बीमारी हवा, पानी या खाने से नहीं फैलती, ये बीमारी अनुवांशिक होती है जो माता-पिता से उन्हें होती है।
- पिछले 70 सालों में इस बीमारी को लेकर कोई चिंता नहीं हुई, कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। पहले की सरकारों के लिए ये आदिवासियों की ये पीड़ा कोई मुद्दा ही नहीं था। हमारे लिए आदिवासी समाज कोई आंकड़ा नहीं है ये हमारे लिए संवेदना का विषय है।
- सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ ये अभियान अमृत काल का प्रमुख मिशन बनेगा।
- शादी के वक्त कुंडली मिलाओ चाहे न मिलाओ लेकिन सिकल सेल एनीमिया बीमारी की जांच रिपोर्ट जरुर मिलाना, तभी इस सिकल सेल एनीमिया बीमारी को हराया जा सकता है।
- आयुष्मान भारत योजना से बीमारी का बोझ कम हुआ है।
- आयुष्मान कार्ड मोदी की गारंटी का कार्ड है पूरे देश के हर अस्पताल में ये गारंटी काम करेगी। ये मोदी है जो आपको 5 लाख रुपए के इलाज की गारंटी देता है।
-झूठी गारंटी देने वालों से भी सावधान रहना है। जिनकी अपनी खुद की कोई गारंटी नहीं है वो आपके पास नई नई गारंटी की स्कीम लेकर आ रहे हैं। उनकी गारंटी में छिपे खोट को पहचान लीजिए उनके धोखे के खेल को भांप लीजिए।
- जब वो मुफ्त बिजली की गारंटी देते हैं तो इसका मतलब है वो बिजली के दाम बढ़ाने वाले हैं। जब पेंशन बढ़ाने की बात करते हैं तो समझ लीजिए कि वक्त पर सैलरी भी नहीं मिलने वाली है। कांग्रेस जैसे दलों की गारंटी का मतलब नियत में खोट गरीब पर चोट...यही है उनकी गारंटी।
- वो 70 सालों में गरीबों को मुफ्त राशन की गारंटी नहीं दे सके। 70 सालों में गरीबों को इलाज की गारंटी नहीं दे सके। ये परिवारवादी पार्टियां सिर्फ अपने ही परिवार के लिए काम करती आई हैं। जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप है जमानत पर बाहर घूम रहे हैं वो मंच पर एकजुट हो रहे हैं। वो गारंटी देकर अपना जेब भर लेंगे लेकिन नुकसान आपका होगा। इसलिए आपको कांग्रेस की झूठी गारंटी से सतर्क रहना होगा।
- कांग्रेस ने आदिवासी नायकों को कभी सम्मान नहीं दिया हमेशा उनका अपमान किया।
- 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती आ रही है, रानी दुर्गावती के जन्मदिवस को पूरे देश में भारत सरकार मनाएगी। रानी दुर्गावती के जन्म पर फिल्म बनाई जाएगी। एक चांदी का सिक्का निकाला जाएगा। एक पोस्टल स्टेम्प भी निकाला जाएगा।
Updated on:
1 Jul 2023, 6:00 PM IST
Published on:
1 Jul 2023, 4:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.