18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय ने जीता महिला खो-खो का फाइनल मैच, जीडीसी शहडोल को दी शिकस्त

दस महाविद्यालयीन टीम ने दिखाया खेल का जौहर

2 min read
Google source verification
 Pushparajgarh college wins final Kho-Kho final match, GDC defeats Shahdol

पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय ने जीता महिला खो-खो का फाइनल मैच, जीडीसी शहडोल को दी शिकस्त

पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय ने जीता महिला खो-खो का फाइनल मैच, जीडीसी को दी शिकस्त

जयसिंहनगर .शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में शुक्रवार को महिला खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय महाविद्यालय शहडोल , ब्यौहारी, जयसिंह नगर, जीडीसी शहडोल, बुढार ,कोतमा , जैतहरी ,मानपुर ,पुष्पराजगढ़, उमरिया की टीमें शामिल रही। जिसमे शुभारंभ मैच आयोजक महाविद्यालय जयसिंह नगर तथा महाविद्यालय मानपुर के मध्य खेला गया । फाइनल मैच शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ तथा जीडीसी शहडोल के मध्य खेला गया। जिसे शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ की टीम ने जीता । कार्यक्रम के उद्घाटन तथा समापन के मुख्य अतिथि डॉक्टर केके विश्वास अध्यक्ष जनभागीदारी सांसद प्रतिनिधि दीलिप पयासी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर तथा सम्मानित समिति सदस्य रहे। इस पूरे आयोजन में संभागीय महासचिव डॉक्टर यसबी पांडे सीनियर मोस्ट सपोर्टर वीके पठान ,अजय त्रिपाठी , दिलीप शुक्ला, मनीष नामदेव, संदीप मिश्रा, रामायण वर्मा ,राम कुमार,नारायण सिंह डॉं यदुवीर मिश्रा ,डॉक्टर कमलेश जायसवाल डॉक्टर जमुना नामदेव, डॉक्टर मनीष, डॉक्टर संजय गुप्ता ,डॉक्टर गजेंद्र सिंह ,डॉक्टर अंजनी, डॉक्टर सूर्यवंशी ,डॉक्टर ज्योति द्विवेदी, डॉक्टर लवकुश द्विवेदी,जसीम अरकर ,अनिल वर्मा ,प्रीतम सिंह परस्ते, सितेदं पयासी योगदान रहा । संपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने किया।
शासकीय महाविद्यालय को पोर्च निर्माण की मिली स्वीकृति
शसकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति बुढ़ार की बैठक शुक्रवार को विधायक जयसिंह मरावी के मुख्यातिथ में तथा जनभागीदारी समिति अध्यक्ष रविकान्त चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिसमें अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
समिति की आहुत बैठक में यह प्रस्ताव लाया गया कि महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के वाहनों हेतु स्टैण्ड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाये जिस पर विधायक जयसिंह मरावी ने विधायकमद से 5 लाख रुपये प्रदत्त करनें की घोषणा की। जिसका उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया।
आहुत बैठक में तहसीलदार विकास जैन, नायबतहसीलदार अशोक शर्मा, प्राचार्य डा. आशा अग्रवाल, प्रभारी प्राचार्य डा. अनिल उपाध्याय जनभागीदारी समिति सदस्य जूली जैन, राकेश पाण्डेय, आलोक राय, कामाख्या राय, नरेन्द्र गुप्ता तथा वीएन उपाध्याय मुख्यरुप से उपस्थित रहे। जनभागीदारी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय के मुख्यद्धार पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण के साथ पोर्च का निर्माण कराया जाये। वर्ष 2017-18 के व्यय की स्वीकृति, महाविधालय के सुरक्षा हेतु 3 पुरुष गार्ड एवं 1 महिला गार्ड पदस्थ करने की स्वीकृति तथा आदिवासी छात्रावास में विद्युत की समुचित व्यवस्था करानें स्वीकृति एवं महाविद्यालय में खेल सामग्री क्रय करनें तथा यात्रा के व्यय का अनुमोदन करनें तथा आदिवासी छात्रावास के छत बैरिंग कोड करवानें स्वीकृति प्रदान की गई।