10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए कैसे दो बिछड़ों को मिलाने में सहारा बना सोशल मीडिया ?

पति को जैसे ही देखा, डबडबाई आंखों से दौड़कर वो गले लग गई, कहानी जानकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 14 Apr 2018, 6:07 PM IST

Read Human angle story, imotional Story

शहडोल- कभी-कभी कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं जिसे देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो जाता है। कुछ ऐसी ही कहानी है इन दो बिछड़ों की, बिछडऩे के लंबे वक्त बाद जब मुलाकात होती है, और दोनों एक दूसरे के सामने आते हैं, तो वहां का माहौल बहुत इमोशनल हो जाता है, पत्नी अपने पती को देखकर आंखों में आंसुओं के साथ उसकी ओर दौड़ती है, और जाकर गले लग जाती है। इस दृश्य को जो भी वहां देख रहा था, सबकी आंखों में बस आंसू थे। दो बिछड़ों की मुलाकात हुई तो उसके लिए सबसे बड़ा माध्यम बना सोशल मीडिया, सोशल मीडिया के जरिए ही इन दो बिछड़ों को मिलाया जा सका, और पुलिस गायब वृद्धा के बारे में पता लगा पाई।

इमोशनल घटना की ये है पूरी कहानी
कुछ दिन पहले गोहपारू थाना क्षेत्र के खन्नौधी गांव से एक वृद्धा लापता हो गई थी, वृद्धा साल 2017 में शहडोल से लापता हुई थी। जिसकी शिकायत पुलिस में गई थी, और लगातार पुलिस इस वृद्धा की पता लगाने की कोशिश कर रही थी। जिसके लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया था। और यही सोशल मीडिया दो बिछड़ों को मिलाने के लिए सबसे बड़ा माध्यम बना।

लापता वृद्धा को सोशल मीडिया के माध्यम से शहडोल पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से ढूंढ निकाला। वृद्धाश्रम में पुलिस टीम के साथ जैसे ही वृद्धा के पति वहां पहुंचे, पति को देखते ही वृद्धा ने दौड़ लगा दी और डबडबाई आंखों से पति के गले लग गई। इस इमोशनल दृश्य को देखने वाले हर किसी के आंखों में बस आंसू ही थे।

पुलिस के अनुसार वृद्धा की मानसिक हालत सही नहीं है। जिसके चलते शहडोल से ट्रेन में बैठकर वृद्धा हरियाणा पहुंच गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की थी लेकिन वृद्धा का कोई सुराग नहीं मिला था। इसी बीच शहडोल पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से हरियाणा में होने की सूचना मिली। जिसके बाद शहडोल से पुलिस की एक टीम हरियाणा भेजी गई। गोहपारू प्रभारी भानू प्रताप सिंह के अनुसार संतोषी तिवारी 2017 में शहडोल से लापता हो गई थी। वृद्धा फरीदाबाद पहुंच गई थी। जहां पर फरीदाबाद पुलिस ने संतोषी तिवारी को गुरुकुल आश्रम में भर्ती करा दिया था। सूचना मिलने पर 8 अप्रैल को शहडोल से प्रधान आरक्षक साहब सिंह और आरक्षक सोनू दुबे को पति शंकर प्रसाद तिवारी के साथ हरियाणा भेजा गया। आश्रम संचालक रवि कालरा ने पुलिस को बताया कि वृद्धा नाम के अलावा पता नहीं बता पा रही थी, जिससे घर तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा था। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से परिजनों को ढूंढा जा रहा था। वृद्धा को दस्तयाब करने के बाद पंचनामा तैयार करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

शहडोल से लापता हुई थी वृद्धा
एसपी सुशांत सक्सेना के मुताबिक वृद्धा शहडोल से लापता हो गई थी। वृद्धा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वृद्धा के संबंध में जानकारी मिलते ही टीम हरियाणा भेजी गई, जहां दस्तयाब किया गया।