17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रीवा-शहडोल मार्ग भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल, विजयसोता में होगा पुलों का निर्माण

क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 21 May 2018, 8:48 PM IST

 Rewa-Shahdol route will be included in Bharat Mala project, Vijayasota will be constructing new bridges

रीवा-शहडोल मार्ग भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल, विजयसोता में होगा पुलों का निर्माण

रीवा-शहडोल मार्ग भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल, विजयसोता में होगा नये पुलों का निर्माण
शहडोल . मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन उद्योग एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश मेें आज शानदार सड़कें हैं, अच्छे स्कूल हैं, अच्छे चिकित्सालय हैं, कृषि क्षेत्र में हम सबसे अग्रणी हैं। मध्यप्रदेश में लगभग 3 लाख किलोमीटर अच्छी सड़के हैं। हमारा सिंचाई का रकवा लगभग 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र बढ़ा है। उन्होने कहा कि 2003 से पहले मध्यप्रदेश की दुर्दशा की चर्चा पूरे देश में होती थी आज हमारी स्थिति बेहतर है और हम देश के विकसित राज्यों की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होने कहा कि रीवा से शहडोल मार्ग को भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। उन्होने कहा कि जयसिंहनगर में बाईपास रोड बनेगी जिससे आवागमन की स्थिति में सुधार होगा। प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल रविवार को विकास यात्रा के अंतर्गत जयसिंहनगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जयसिंहनगर में नलजल योजना का कार्य किया जा रहा है, विजयसोता एवं घोड़ा घाट में नये पुलों का निर्माण किया जा रहा है, इससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ होगा। उन्होने कहा कि सरकार झोपड़ी के कलंक को मिटाने के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के सबंध में जानकारी देेते हुये बताया कि यह पूरे विश्व की अभिनव योजना है। उन्होने कहा कि इस योजना के दायरे में आयकर दाता, शासकीय सेवक और ढ़ाई एकड़ से अधिक के किसान नहीं आयेंगें। उन्होने कहा कि इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये पंचायत स्तर पर निगरानी समिति का भी गठन किया गया है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने चार हितग्राहियों को ई-रिक् शों का वितरण किया तथा 255 हितग्राहियों को भूमि के पट्टों का वितरण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शहडोल नरेंद्र मरावी, अध्यक्ष बैगा विकास प्राधिकरण रामलाल बैगा, कलेक्टर नरेश पाल, अध्यक्ष नगर पालिका जयसिंहनगर अशोक पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य तेजप्रताप सिंह उइके, कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसकृष्ण चैतन्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
बस स्टैंड में खुला प्याऊ
जैतपुर. बस स्टैंड जैतपुर में गर्मी के इस महीने में यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए जन सहयोग से प्याऊ खोला गया है। जिसका शुभारंभ रविवार को गांव के भोला से कराया गया। बताया गया है कि भोला ने गर्मी के महीने में लोगों का गला तर करने का सकल्प लिया है। गौरतलब है कि बस स्टैंड में यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए कोई जल स्वोत नहीं है। ग्रामीणों ने पानी के लिए कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर खीचा भी इसके बाद भी परिणाम शून्य रहा। अब ग्रामीणों ने स्वंम लोगो को गर्मी के महीने में पानी पिलाने का बीणा उठाया है।