शनि जयंती के दिन शनिदेव का पूजन करें व इसके साथ ही कोणस्थ, पिंगल, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद व पिप्पलाद इन नाम का जप करें। एक कांसे की कटोरी में तिल का तेल भर कर उसमें अपना मुख देख कर और काले कपड़े में काले उड़द, सवा किलो अनाज, दो लड्डू, फल, काला कोयला और लोहे की कील रख कर डाकोत शनि का दान लेने वाले को दान कर दें। इसके अलावा भगवान हनुमान जी को चमेली या सरसों जो उपलब्ध हो तेल का दीपक शाम को लगाएं।