16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं

सज गया मंच, सांसद, विधायक भी करेंगे शिरकत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 30 Mar 2018, 1:05 PM IST

state level conference,attend CM, may be many big announcements

शहडोल- प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को शहडोल के लालपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बैगा सम्मेलन में शिरकत करेंगे। बैगा सम्मेलन में प्रदेश के अलग- अलग जिलों से बैगा परिवार के लोग शामिल होंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान बैगा सम्मेलन में शामिल होने के बाद चौपाल भी लगाएंगे।

इसके बाद रात्रि विश्राम बुढ़ार में करते हुए शनिवार की सुबह भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सारी व्यवस्थाएं दुरस्त कर ली हैं। आदिवासी संभाग होने के चलते शहडोल में यह बैगाओं का बड़ा सम्मेलन माना जा रहा है। बैगाओं को मुख्य धारा से जोडऩे की दिशा में सीएम कई बड़ी घोषणाएं भी यहां पर कर सकते हैं। बैगा सम्मेलन सह विकास यात्रा में कई मंत्री, अजजा आयोग अध्यक्ष सहित सांसद और विधायक भी शामिल रहेंगे।

सीएम के अलावा उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, अध्यक्ष अजजा नरेन्द्र मरावी, बैगा विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रामलाल बैगा, सांसद ज्ञान सिंह, रीति पाठक, विधायक प्रमिला सिंह, जयसिंह मरावी, रामपाल सिंह, जिपं अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी, भाजपा अध्यक्ष इन्द्रजीत छाबड़ा मौजूद रहेंगे।

15 घंटे तक शहडोल में रहेंगे सीएम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 मार्च को दोपहर 3 बजे भोपाल से रवाना होकर शाम 4 बजे उमरिया हवाई पट्टी पहुंचेगें। मुख्यमंत्री उमरिया से शाम 4.15 बजे प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे शहडोल के बुढ़ार लालपुर गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां आयोजित बैगा सम्मेलन में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री 31 मार्च को सुबह 7 बजे लालपुर से प्रस्थान कर सुबह 7.30 बजे उमरिया हवाई पट्टी पहुंचेगे और उमरिया से 7.45 बजे प्रस्थान कर 8.45 बजे भोपाल पहुंचेगे। 15 घंटे तक सीएम शिवराज शहडोल में रहेंगे।

49.44 करोड़ का करेंगे भूमिपूजन
प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगभग 49.44 करोड़ के कार्यों की आधारशिला रखेंगें। वहीं 18 करोड़ 21 लाख से अधिक के कार्यो का लोकार्पण भी करेंगें। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा बैगा समाज के लिए कई सौगात भी मिल सकती है।

संभाग से 80 हजार को शामिल करेंगे
बैगा सम्मेलन में संभाग से 80 हजार बैगा परिवार के लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। आदिवासी बाहुल्य जिला शहडोल से 40 हजार, अनूपपुर से 10 हजार और उमरिया से 30 हजार बैगा परिवार को सम्मेलन में लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विशालकाय पंडाल लगाया गया है। पंडाल में बड़े-बड़े एलसीडी भी लगाए गए हैं।