
Students-students walk through the jungle
जयसिंहनगर. वन परिक्षेत्र जय सिंह नगर के तत्वाधान में इको पर्यटन के अंतर्गत घाटी डूंगरी में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कनाड़ी, हाई स्कूल देवरी के छात्र छात्राओं को वनो एवं वन्य प्राणी संरक्षण के सम्बंध में एसपी मिश्रा प्रशिक्षण प्रदान किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी पप्पू सिंह बस्केल के द्वारा पीएफ 38 का पैंदल भ्रमण कराया गया। । भ्रमण के बाद वन विभाग द्वारा छात्र छात्राओं एवं उपस्थित ग्रामीणों को भोजन कराया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन छात्र छात्राओं को शारदा देवी मंदिर का दर्शन कराकर वन कर्मचारियों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी केबी सिंह, राजेन्द्र सिंह, वन परिक्षेत्र अधिकारी पप्पू सिंह बस्केल ,वनकर्मी रामधनी पटेल ,दिलीप मिश्रा ,अवधेश पटेल, े दिनेश पटेल, आरडी पटेल, रमेश शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, रामप्रसाद कौशल और सुनील शर्मा उपस्थित रहें।
..............................................
युवा मोर्चा मंडल ने की बैठक
धनपुरी. नपा परिषद् धनपुरी के राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्राद रावत के सेवानिवृत्त होने पर कार्यक्रम किया गया । जिन्हें नपा अधिकारी रविकरण त्रिपाठी, पूर्व पार्षद् दीपक राय, अशोक जायसवाल, अरविन्द सिंह, दौलत मनवानी, मुस्ताक खान और नगर पालिका कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी गई । विदाई समारोह में आरपी गर्ग, आईके तिवारी, अवनीश, रामविशाल नापित, महेन्द्र कुशवाहा, जमुना प्रसाद पनिका, सचिन कचेर, अमित सिंह, वृजभान बैगा, राकेश पाण्डेय, पुष्पराज सिंह, आकाश गौतम, पवन सेन, स्वप्निल गुप्ता, सुभाष प्रसाद पटेल राजकुमार सिंह, राकेश चौधरी, महेश सोनकर, विकास पनिका, राजेश प्रजापति, मदन दाहिया, दीवान सिंह, भरत शरण सिंह शारदा प्रसाद इमालिया उपास्थित रहे ।
...........................................................
स्कूली छात्रों को बांटे स्वेटर
धनपुरी. बालक शासकीय स्कूल में शनिवार को अमलाई ओसीएम प्रबधक सीके राकेश के द्वारा मिडिल क्लास के बच्चों को स्वेटर बांटी गई । इस मौके पर राकेश ने कहा कि इन दिनो सर्दी अपने चरम पर है। लेकिन गरीबी के कारण छोटे बच्चे स्वेटर पहनकर नहीं आ पा रहे हैं । बच्चों की जरूरत को देखते हुए उन्हें स्वेटर बांटे गए हैं। इस मौके पर पीके जैन ने बताया कि घरो से पुराने कपडे पेंट जींस सर्ट टी सर्ट कुर्ता एकत्र कर चिहिंत स्थलो मे रहने वाले अतिगरीब बच्चो को बांटने की पहल की जानी चाहिए। स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या नागोत्रा ने इस पहल की प्रशंसा की। इस मौके पर शिक्षिकाओ में सुनीता दवे, सीता यादव, आशीष सोनी ,अर्चना चतुर्वेदी, राजेंद्रा वर्मन, ओपी गोयल, सीपी पावा, उषा सिंह आदि मौजूद रहे।
Published on:
01 Jan 2018 10:41 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
