
The big robbery was going on
बड़ी लूट की चल रही थी प्लानिंग, उससे पहले ही पुलिस ने धरदबोचा
बुढ़ार- पुलिस ने पेट्रोल पंप में लूट की वारदात के पहले ही आरोपियों को दबोच लिया है। शुक्रवार की दरम्यानी रात पुलिस पट्रोलिंग के दौरान नेशनल हाईवे 43 के समीप सूनसान स्थान पर पुराने झोपडी में तीन युवक हथियार से लैस पट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे। पकड़े गए युवकों में अफजल खत्री निवासी चचाई, संजय कुमार यादव निवासी कोटमा और राहुल सिंह निवासी चचाई कॉलोनी के नाम शामिल है।
आरोपियों से दो पिस्टल एवं तीन कारतूस और चाकू के साथ तीन मोबाइल और १३ हजार रूपए जब्त किए हंै। आरोपी राहुल मिश्रा निवासी शहडोल एवं प्रभाकर द्विवेदी निवासी चचाई झाड़ी का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसडीओपी शिवेन्द्र सिंह और टीआई प्रफुल्ल राय ने खुलासा करते हुए बताया कि ढ़ाबा, नेशनल हाईवे एवं आसपास के संदिग्ध स्थानों पर पुलिस चेंकिंग कराई जा रही थी। लालपुर से रिलायंस कंपनी को जाने वाले रोड एवं नेशनल हाईवे 43 के किनारे एक सुनसान स्थान पर बने पुराने झोपडी में भनक लगते ही दबिश दी। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर कई सुराग जुटाए हैं। आरोपियों ने बताया कि पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। कार्रवाई में थाना प्रभारी बुढार प्रफुल्य राय, एएसआई बीएन प्रजापति, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल, रामजी पटेल, राम नाथ , जय कृष्ण और शरद की भूमिका रही।
-----------------------------
गोहपारू तहसील को करें सूखा ग्रस्त घोषित
शहडोल - भारतीय किसान संघ की मांग पर गोहपारू तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने कलेक्टर ने शासन को अनुशांसा पत्र भेजा है। जिसमें शहडोल जिले से संबगंधित आंकड़े शामिल है। कलेक्टर के पत्र के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि गोहपारू तहसील को जल्द सूखा ग्रस्त घोषित किया जा सकता है। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि इसी तरह छतवई धान खरीदी केन्द्र को यथावत रखने की मांग पर पर अश्वासन दिया गया है। इसके अलावा अवर्षा के कारण सोयाबीन के फसल की हुई नुकसानी की भरपाई की मांग की गई है।
Published on:
06 Jan 2018 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
