
the same night stolen on many big shops in the city
शहर में नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, एक ही रात शहर के कई बड़े दुकानों पर चोरी
शहडोल- वीडियो में दिख रहे चोर बेखौफ अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहे ये चोर महादेव फ्रूट्स की दुकान में चोरी करते नजर आ रहे हैं।
शहर में चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है, पिछले महीने ही कई जगहों के ताले टूटे थे, एक अधिकारी के यहां भी चोरी हो गई थी। और अब एक बार फिर से नए साल के शुरुआत में ही चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। बीती रात शहर में एक नहीं बल्कि दो-दो दुकानों पर चोरी की घटना हुई। जिसके बाद एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। बैक टू बैक शहर में चोरियां हो रही हैं। और पुलिस कुछ कर नहीं पा रही है।
महादेव फ्रूट्स में हुई चोरी
शहर के फेमस महादेव फ्रूट्स में बीती रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का कांच काटकर दुकान में घुसे, और कैश तो चुराया ही उसके साथ दुकान से ड्राईफ्रूट्स भी लेकर भाग गए। घटना कोतवाली थाना अंतर्गत है। घटना होटल सूर्या के सामने की है। जहां चोरों ने बेखौैफ अंदाज में चोरी की।
यामाहा शो रूम में चोरी
चोर इतने बेखौफ थे कि एक ही रात में एक नहीं बल्कि दो बड़े जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बीती रात ही शहर के यामाहा शो रूम में भी चोरी हुई। जहां से दो बाईक पार कर दी गई। चोर दुकान का कांच तोड़कर दुकान में घुसे। और शो रूम में चोरी की। इतना ही नहीं पेट्रोल खत्म हो जाने पर होटल सूर्या के पास ही बाइक छोड़कर भाग निकले। ये घटना भी कोतवाली थाने की ही है। ये घटना बाईपास तिराहे की है।
Published on:
03 Jan 2018 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
