
The smugglers thug the raj this was made from the root supply
शहडोल. गांजा तस्कर पुलिस को चुनौती देते हुए शहडोल से गुजरते हुए सीधी में गांजा की खेप पहुंचा आए लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी। लौटते वक्त गांजा तस्कर दोबारा शहडोल से निकल रहे थे तभी पुलिस ने अलग अलग नंबर होने के संदेह पर रोककर कड़ाई से पूछताछ की, जहां पर आरोपियों ने गांजा तस्करी करना स्वीकार किया। यातायात प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि भोजराम निवासी मालखरौंदा और प्रकाश निवासी कोरबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
जहां पर आरोपियों ने बताया कि जनकपुर ब्यौहारी के रास्ते से सीधी तक गांजा पहुंचाने के लिए गए थे। आरोपियों ने ५० किलो गांजा की खेप सीधी पहुंचाकर लौट रहे थे, तभी बाणगंगा के नजदीक संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार दोनों युवक शराब के नशे में थे और रीवा से शहडोल मार्ग से बुढ़ार की ओर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सोहागपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे कई सुराग मिल सकते हैं। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर दबिश दे रही है। गांजा कहां से उठाया गया और कहां पहुंचाना था। इसकी जानकारी जुटा रही है।
फर्जी नंबरों से मिला पुलिस को सुराग
पुलिस के अनुसार वाहन के आगे छत्तीसगढ़ का नंबर लिखा हुआ था, जबकि वाहन के पीछे ओडि़शा का नंबर दिया था। पुलिस ने आगे छत्तीसगढ़ के नंबर की पड़ताल की तो फर्जी मिला। जिसके बाद आरोपियों ने गांजा तस्करी की बात स्वीकार की।
------------------------------------
डूबने से दो की मौत
शहडोल - जिले के अलग अलग जगहों में पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खामीडोल गांव का है। यहां पर पानी में डूबने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुभद्रा कहार पानी में डूब गई थी। अस्पताल ले जाने के पूर्व दम तोड़ दिया था। इसी तरह दूसरा मामला जयसिंहनगर के देवरी गांव का है। यहां पर पानी में डूबने से शंभू सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published on:
12 Dec 2017 02:15 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
