12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फुटबॉल मैच के फाइनल में अंत तक बना रहा रोमांच, एक गोल ने पहनाया फाइनल का ताज

धनपुरी को हराकर बुढ़ार की टीम जीता मैच

2 min read
Google source verification
 The thrill of the end in the final of the footwear match, one round, crowned in the finals

फुटवाल मैच के फाईनल में अंत तक बना रहा रोमांच, एक गोल ने फाईनल में पहनाया ताज



फुटबॉल मैच के फाइनल में अंत तक बना रहा रोमांच, एक गोल ने फाइनल में पहनाया ताज

बुढार . हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में शनिवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन मैच धनपुरी वर्सेज बुढार के बीच खेला गया। जिसमे बुढ़ार की टीम को एक गाल से विजय मिली। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया गया । कार्यक्रम का संचालन गोरेलाल एवं आभार जिला फुटबॉल संघ शहडोल के सचिव जयदीप पाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस इंटक अध्यक्ष कमलेश शर्मा , कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष दौलत मनवानी , विशिष्ट अतिथि बृजवासी अग्रवाल, पीके श्रीवास्तव, आनंद मोहन जयसवाल, सुभाष शर्मा और राम सिंह मंचासीन रहे । इसके अलावा सुभाष , सीताराम, गोविंद अग्रवाल, मोहम्मद एहसान , बुढार टीम के कोच राजेंद्र जैन, सिंगार पॉल, उमेश कुमार, इरशाद अहमद, राम प्रताप कचेर, रविंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस के इंटक अध्यक्ष व फुटबॉल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि कमलेश शर्मा ने कहा कि खेलो से खिलाडयि़ों में देश की विकास और निरंतर एकता और बंधुत्व की भावना जागृति होती है खिलाडयि़ों में सहनशीलता धैर्य की भावना विकसित होती है। खेल में हार जीत तो निश्चित होती है खिलाडयि़ों को हार एवं जीत को संभावना से अपनाना चाहिए। हार को खिलाड़ी भविष्य की जीत की आधारशिला के रूप में स्वीकारें। आज दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया परंतु धनपुरी टीम में कुछ त्रुटियां हो सकती है । परंतु प्रदर्शन से लगा कि बुढार में फुटबॉल जीवित है । इंटक अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ स्वार्थी लोगों ने इस शासकीय हायर सेकेंडरी मैदान को अपना एकाधिकार मानते हैं । हम उनके उनके इस रवैया को स्वीकार नहीं करेंगे । आपने कहा कि आने वाले भविष्य में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन यहां होगा । इस क्षेत्र में फुटबॉल की गरिमा व उत्साह कम नहीं होने देंगे। ऐसे ही खेलों के आयोजन में खिलाडयि़ों को निरंतर प्रोत्साहित करने हेतु कभी पीछे नहीं रहेंगे । शहडोल फुटबॉल संघ की प्रशंसा करते हुए बधाई दी वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद मोहन जायसवाल ने कहा कि मैं दोनों टीमों को बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं । खेल को खेल की भावना से खेला जाए तभी सफलता मिलती है। समाजसेवी बृजवासी अग्रवाल ने कहा कि दोनों टीमों ने कड़ी मेहनत कर उच्च खेल का प्रदर्शन किया। हार से निराश होने की जरूरत नहीं है । हार में ही जीत छुपी है । उन्होंने फुटबॉल संघ के आयोजकों को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहते हैं कि ऐसे आयोजनों में सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहूंगा ।