
Section 144 imposed by SDM Collector canceled in 7 hours
शहडोल- जिले के तीन कराते खिलाड़ी आगामी दिनो में 43 वीं मलेशिया गोशिन रियू कराते चैपियनशिप 2017 में अपना जौहर दिखायेंगे। उक्त प्रतियोगिता 13 दिसम्बर से 18 दिसम्बर के बीच मलेशिया के क्वालालंपुर में आयोजित होनी है। सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित होने वाली इस इन्टरनेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये तीनो खिलाड़ी 10 दिसम्बर को यहां से रवाना होंगे। इसके पूर्व शुक्रवार को नगर में एक रैली भी निकाली जायेगी। उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट के लिए तीनों ही खिलाडिय़ों का सेलेक्शन बीते दिनों छिंदवाड़ा में हुए नेशनल कराते टूर्नामेंट से हुआ। जहां शहडोल की इन तीनों ही खिलाडिय़ों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई है।
जिला कराते संघ के खिलाडिय़ों का अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर शुक्रवार को नगर में रैली निकाली जायेगी। उक्त रैली सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच निकाली जायेगी। जिसका शुभारंभ रघुराज ग्राउण्ड से होगा और रैली गांधी चौक से वापस कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। जहां तीनो खिलाड़ी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे इसके बाद रैली वापस रघुराज ग्राउण्ड में पहुंचकर समाप्त हो जायेगी।
इन खिलाडिय़ों का चयन
43 वीं मलेशिया गोशिन रियू कराते चैंपियनशिप 2017 के लिये जिले के तीन खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। जिसमें सीनियर वर्ग में राम किशोर चौरसिया पिता भारत चौरसिया का चयन हुआ है। यहां यह बता दें कि राम किशोर चौरसिया पुलिस लाईन में कराते की कोचिंग भी देते हैं। वहीं जूनियर वर्ग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र अर्जुन सिंह गोंड़ पिता ब्रजभान सिंह गोड़ व साक्षी मिरे पिता रामकुमार मिरे का नाम शामिल है।
----------------------------------
यातायात ने हटाया कंडम वाहन
शहडोल - शहर के बाइपास सहित तमाम जगहों में पिछले कई सालों से खड़े कंडम वाहनों को हटवाने की कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने क्रेन के माध्यम से इन वाहनों को शहर से हटवाया है। यातायात प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि सड़क किनारे खड़े कंडम वाहनों से रात के वक्त पूर्व में हादसे हो चुके हैं। कई वाहनों को यातायात पुलिस ने जब्त भी किया है। सुबह से लेकर देर शाम तक यातायात पुलिस की वाहनों को हटाने की कार्रवाई चलती रही। टीम ने आधा दर्जन जगहों से कंडम वाहन हटवाए हैं।
Published on:
08 Dec 2017 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
