11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टेस्ट में बेस्ट पोजिशन पर है ये टीम

आज मुकाबले का आखिरी दिन

2 min read
Google source verification
Shahdol is in the best position in the Test

Shahdol is in the best position in the Test

288 रन के मजबूत स्कोर पर शहडोल
शहडोल - शहडोल स्टेडियम में चार दिवसीय टेस्ट मैच का आयोजन हो रहा है। मुकाबपला शहडोल और जबलपुर के बीच खेला जा रहा है। जहां शहडोल की टीम मजबूत पोजिशन पर है।
शहडोल व जबलपुर के बीच चल रहे चार दिवसीय टेस्ट मैच के तीसरे दिन शहडोल द्वारा दिये गये लक्ष्य का पीछा करते हुए जबलुपर की टीम 255 रन में ही ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही पहली पारी में बढ़त के आधार पर शहडोल की टीम को 155 रन की लीड मिल गई। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक शहडोल की टीम ने 3 विकेट खोकर 135 रन बना लिए थे। पहली पारी की लीड और दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक शहडोल की टीम ने टोटल 288 रन की लीड हासिल कर ली है। आज मैच का चौथा और आखिरी दिन है।
---------------------------------

युवाओं को पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से अवगत कराएगा भाजयुमो
एकात्म मानववाद पर स्कूल और कॉलेजों में कराई जाएंगी प्रतियोगिताएं

शहडोल. एकात्म मानववाद के दर्शन और इतिहास से परिचित कराने की दिशा में भाजयुमो स्कूल कॉलेजों में प्रतियोगिता कराएगा। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघेल ने बताया कि पं दीनदयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें कॉलेज और स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताएं रखी जाएगी। दिसंम्बर के अंत तक मण्डल स्तर से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर तक एक दिन में ही इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
अंतराष्ट्रीय स्तर पर 40 से ज्यादा देशों के युवा एक दिन में एक साथ परीक्षा में शामिल होंगे। विजेताओ को मंडल स्तर एवं जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदेश स्तर स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्षन करने वाले छात्र को सीएम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघेल ने महामंत्री सूर्यकांत निराला को कार्यक्रम प्रभारी एवं महामंत्री वैभव विक्रम सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। इस प्रतियोगिता में कुल 30 लाख छात्रो को जोडऩे का लक्ष्य है जिसमें शहडोल जिले से लगभग 30 हजार से अधिक युवाओ को इस परीक्षा से जोडऩे की तैयारी है, जो सभी मण्डलो के द्वारा मिलकर की जाएगी।