14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब शहर का निरीक्षण करने निकले अधिकारी, जानिए फिर क्या हुआ ?

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 28 May 2018, 3:16 PM IST

When the officer, who came out to inspect the city

जब शहर का निरीक्षण करने निकले अधिकारी, जानिए फिर क्या हुआ ?

शहडोल- कमिश्नर जेके जैन और कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव ने आज सुबह-सुबह शहर के कई वार्डों का निरीक्षण किया, साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। जहां जो कमी दिखी उससे संबंधित अधिकारी को उसे
दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।

शहर के इन जगहों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर और कलेक्टर ने शहडोल नगर की पुरानी बस्ती, अंडर ब्रिज, क्षेत्र रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र, मुख्य मार्केट, मोहनराम तालाब, नया बस स्टैंड, पटेल नगर, बलपुरवा, बड़ी भीट तालाब, वार्ड नंबर 11, शांतिधाम, विवेकानंद पार्क, होमगार्ड तालाब, पोनांग तालाब एवं अन्य वार्डों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने नगर में साफ-सफाई के निर्देश दिए। कमिश्नर ने शहडोल नगर के विभिन्न वार्डों में नालियंा जाम होने और नालियों में कूड़ा करकट जमा होने पर कड़ी नाराजगी भी व्यक्त की, तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल एवं स्वच्छता निरीक्षक को निर्देश दिए कि वे शहडोल नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए नालियों की साफ-सफाई के लिए नगर में अभियान चलाएं, कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि शहडोल नगर के कचरे के ढेरों को शीघ्र हटाएं, कमिश्नर स्वच्छता निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वे शहडोल नगर की साफ-सफाई की निरंतर मॉनीटरिंग करें। कमिशनर ने नगर पालिका अमले को भी निर्देश दिए हैं कि शहडोल नगर के सभी वार्डो में हर दिन समुचित साफ-सफाई होनी चाहिए और नालियों की भी समुचित साफ-सफाई होनी चाहिए।

शहडोल नगर के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने शांतिधाम शहडोल में पानी की समुचित व्यवस्था करने तथा शांतिधाम में लकड़ी और कंडे समुचित मात्रा में रखवाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को
दिए। कमिश्नर ने नए बस स्टैण्ड शहडोल में गंदगी से भरी नालियों को जल्द से जल्द साफ करने के निर्देश दिए, वहीं बस स्टैण्ड के सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देष भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल को दिए।

इतना ही नहीं कमिश्नर ने नए बस स्टैण्ड के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि नए बस स्टैण्ड को स्वच्छ एंव सुंदर बनाने की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर ने पटेल नगर में नालियों का निरीक्षण
किया तथा निर्देश दिए कि नालियों में जमा कूढ़े को तत्काल हटाएं, जिससे पानी की सतत निकासी होती रहे।

कमिश्नर ने मोहानराम तालाब,पोनांग तालाब, बड़ी भीट तालाब का भी निरीक्षण किया तथा सभी तालाबों को समुचित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए, निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री रमेश सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल, तहसीलदार सोहागपुर श्री मनोज चैरसिया एवं अन्य अधिकारी साथ रहे।