शहडोल। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले शहडोल में विलुप्त हो रही कांग्रेस में जान फूंकने के लिए यूथ के आईकान माने जाने वाले गुना सांसद ज्योतिरात्य सिंधिया का नगर आगमन हो रहा है। सिंधिया ब्यौहारी व जयसिंहनगर में कांग्रेसियों को चुनावी पाठ पढ़ाने के बाद शहडोल पहुंचेंगे। सिंधिया अपनी लोकप्रियता व संगठनात्मक कुशलता के दम पर यहां क्या छाप छोड़ते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। बहरहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह यूथ कांग्रेस व जिला कांग्रेस पार्टी के बीच की जो खाई है उसे भर पाने में सफल हो पाएंगे। संगठनात्मक फेरबदल के बाद यह आस जगी थी कि कांग्रेस को जिले में मजबूती मिलेगी लेकिन ऐसा कहीं नजर नहीं आ रही है। स्थितियां आज भी जस की तस हैं। कांग्रेस के सभी दिग्गज जहां अलग-अलग भागते नजर आ रहे हैं। वहीं युवक कांग्रेस एनएसयूआई के साथ मिलकर अपनी ही पार्टी के वरिष्ठों को मात देने में लगी हुई है।