आजादी की बातों के बाद आनंद ने जादू का पिटारा खोला। आनंद दर्शकों से स्वयं आग्रह करते हैं, कि वे उनका जादू ध्यान से देखें और ये जानने का प्रयास करें कि मंच पर क्या हो रहा है। कई जादू तो वो चैलेंज के रूप में लोगों को दिखाते हैं। विश्व के ख्यातिलब्ध और चर्चित जादूगरों के जादुई खेलों में अपना हुनर जोड़कर वे उसे और भी यादगार बना देते हैं। आखरी बार शहडोल आए आनंद खूब सराहे जा रहे हैं। अपने
कारनामों के चलते हर वर्ग में लोकप्रिय् भी हो रहे हैं। उन्हें बडे-छोटे, महिला-पुरुष, गरीब-अमीर सबका प्यार मिल रहा है। वे कहते हैं कि लोकप्रियता तो देश के हर कोने में मिली है, लेकिन अपनी मातृ भूमि यानी भारत देश की भूमि पर जो प्रेम मिलता है, उसे प्रेम नहीं आशीर्वाद कहा जाना चाहिए।