11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश में ऐसी जिंदगी भी जी रहे हैं लोग, व्हिसलरी के जमाने में ये खबर पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप

पढि़ए पूरी खबर....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 27 Apr 2018, 4:29 PM IST

You will be surprised when read this news, MP news

@शुभम बघेल

शहडोल- गांवों में पेयजल संकट से निपटने के लिए भले ही प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा हो लेकिन मैदानी हकीकत एकदम विपरीत है। दूरांचल और पहाड़ी में स्थित गांवों के हालात बेहद खराब हैं। ग्रामीण
बूंद बूंद पेयजल के लिए मोहताज हैं। पत्रिका टीम जयसिंहनगर, ब्यौहारी के एक दर्जन गांवों में पहुंचकर हकीकत जानी। कहीं कुआं सूख चुके हैं तो कहीं हैंडपंप खराब हैं।

जयसिंहनगर ब्लॉक के बनसुकली से सटे डोम्हार गांव में पानी के लिए त्राहि त्राहि है। हैंडपंप खराब हो चुके हैं, पूरा गांव दो हैंडपंप के भरोसे है। पेयजल व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण झिरिया का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। लगभग दो किमी पर स्थित झिरिया (प्राकृतिक स्त्रोत) से निकलने वाले पानी का उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो कई मर्तबा अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को भी सुनाई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

गड्ढा में भरता है पानी फिर लगती है कतार
जयसिंहनगर डोमहार गांव के ग्रामीणों ने बताया कि झिरिया से पूरी तरह पानी निकलता है। पानी गड्ढे में एकत्रित हो जाता है। इसके बाद यहां ग्रामीणों की कतार लग जाती है और पीने के लिए पानी ले जाते हैं। झिरिया पूरी तरह गंदगी से घिरा हुआ है। इस पानी के उपयोग से गांव के बच्चे और बुजुर्ग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं लेकिन पेयजल के लिए और कोई विकल्प नहीं है।

जनप्रतिनिधियों का गांव फिर भी बेखबर
डोमहार गांव कई जनप्रतिनिधि और राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के गांव से सटा है लेकिन फिर भी जनप्रतिनिधि जनता से जुड़ी इस बड़ी समस्या से बेखबर हैं। डोमहार गांव से सटा ब्यौहारी विधायक का गांव भी है। उधर जिला पंचायत उपाध्यक्ष का गांव भी है।

इसी तरह कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष का गांव भी है। इसके बाद भी जनप्रतिनिधि पूरी तरह गैर जिम्मेदार हैं। जनप्रतिनिधि समस्याओं का निराकरण तो दूर अधिकारियों के संज्ञान में भी समस्या नहीं लाई।

इन गांवों में दो किमी के बाद नदी से लाते हैं पानी
डोमहार के अलावा भी जयसिंहनगर और ब्यौहारी ब्लॉक के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट है। पत्रिका टीम जनकपुर छत्तीसगढ़ से सटे चंदौरा गांव पहुंची। यहां पर तालाब सूख गए हैं। ग्रामीण नदी से पानी लाते हैं। इसी तरह डोमहार से सटे पहाडिय़ा में तो झिरिया के पानी लाने के लिए कतार लगती है। खडग़री गांव में भी एक किमी दूर जाकर बनास नदी से पीने के लिए पानी लाना मजबूरी है। उधर सिचौरा में भी यहीं समस्या है। उदारी नदी से पानी लेकर आना पड़ता है।

लगातार गंदा पानी पीने से जा सकती है जान
डॉक्टर आदित्य द्विवेदी के मुताबिक लगातार गंदा पानी पीने से डिहाइड्रेशन के साथ कालरा फैलने की संभावना बनी रहती है। पहले उल्टी दस्त होते हैं और बाद में गंभीर रूप से बीमारी फैल जाती है। चार से छह माह तक गंदा पानी पीने से डायरिया वृहद रूप ले लेता है। तापमान में उतार चढ़ाव है। गंदा पानी पीना बेहद खतरनाक होगा। इससे जान भी जा सकती है।

अधिकारियों को निर्देश, गांव में होगी व्यवस्था
कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव के मुताबिक गांव में पेयजल समस्या होना और झिरिया के गंदे पानी से प्यास बुझाना बेहद गंभीर बात है। अधिकारियों की टीम भेजी जाएगी। गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। हैंडपंप सुधारे जाएंगे। इसके अलावा प्राकृतिक स्त्रोत से पानी निरंतर बाहर आ रहा है तो सुरक्षित किया जाएगा व पेयजल की माकूल व्यवस्था होगी।