
शाहजहांपुर। कटरी इलाके में वर्षों बाद एक बार फिर पुलिस के बूटों के साथ गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश गंगा नदी के किनारे कटरी में रहकर अपने साथियों के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
काशीराम गिरफ्त में, दो साथी भाग गए
कटरी इलाके में करीब एक हफ्ते पहले बाइक से जा रही महिला के साथ तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। महिला का मोबाइल और नगदी लूट ली गई थी। लूट के खुलासे को लगी टीम को लुटेरों के मौजूद होने की मुखबिर से सूचना मिली। इसी सूचना पर जब पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। बाद में पुलिस ने घेराबंदी करके थाना कांट के भमौरी गांव के रहने वाले काशीराम (30 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया। थाना मदनापुर इलाके का रहने वाला मोनू और उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा।
बदमाश पर 5000 का इनाम
पुलिस क्षेत्राधिकारी जलालाबाद बल्देव सिंह खनेड़ा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश काशीराम र 5000 का इनाम घोषित है। थाना मदनपुर पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस की माने तो लुटेरों के गैंग ने और भी घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है। फिलहाल पकड़े गए इनामी लुटेरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
कल्लू का आतंक था कटरी में
आपको बता दें कि जलालाबाद इलाके में गंगा की कटरी में करीब एक दशक पहले कल्लू बदमाश का आतंक था। उसके सिर पर भारी इनाम के साथ ही डेढ़ दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के खून का इल्जाम था। पुलिस ने एक अभियान चलाकर कल्लू सहित कई बदमाशों को मुठभेड़ में मार दिया था। कई बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब एक बार फिर उसी कटरी में बदमाशों की चहलकदमी शुरू होने से पुलिस भी सक्रिय हो गयी है।
Updated on:
11 Mar 2018 05:24 pm
Published on:
11 Mar 2018 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वृद्ध को मुर्गा बनाने, पैरों में सर रखवाने का मामला: वैश्य समाज में आक्रोश, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

