शाजापुर

यहां भी किसान का बेटा बना टॉपर, जानिए शिक्षा मंत्री के गृह जिले से कितने छात्र मैरिट में

mp board result 2023-मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री के गृह जिले से भी मेरिट लिस्ट में शामिल हुए होनहार बच्चे...।

2 min read
May 25, 2023
शाजापुर के ऋतिक पटेल।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। रिजल्ट के साथ ही मध्यप्रदेश के टॉप 10 होनहार छात्रों की भी लिस्ट जारी हुई है। खास बात यह है कि स्कूल शिक्षा मंत्री के गृह जिले से 11 विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं। इसे देख जिले में जश्न का माहौल है।

मध्यप्रदेश का शाजापुर जिला इंदर सिंह परमार का गृह जिला है। परमार यहीं से विधायक हैं और शिवराज कैबिनेट में स्कूल शिक्षा मंत्री हैं। परमार ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस साल की सूची में शाजापुर के लिए उत्साहवर्धक नतीजे आए हैं। इस बार भी शाजापुर जिले के 11 बच्चे मध्यप्रदेश की मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं।

शाजापुर जिले के मक्सी के प्राइवेट स्कूल के छात्र ऋतिक पटेल ने 12वीं जीव विज्ञान संकाय में मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल के शिक्षकों ने ऋतिक का पुष्पहारों से स्वागत किया और मिठाई बांटी गईं। इस मौके पर ऋतिक ने कहा कि वो पढ़ाई के साथ-साथ घर के काम भी करता है, लेकिन पढ़ाई से कोई समझौता नहीं करता है। मक्सी से 8 किमी दूर स्थित धतुरिया ग्राम में रहने वाले ऋतिक हर दिन गांव से स्कूल आना-जाना करते हैं। पिता खेती का काम करते हैं। ऋतिक पिता के काम में भी हाथ बंटाता है। ऋतिक का कहना है कि वो आगे पढ़कर डाक्टर बनना चाहता है। ऋतिक अपनी सफलता को श्रेय अपने परिवार और गुरुओं को देना चाहता है।

जिन्हें मिला जनरल प्रमोशन, उनका रिजल्ट गिरा

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि इस साल 12वीं के 8 लाख 57 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 3099 सरकारी और 753 प्राइवेट स्कूल हैं। 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल तक चलीं। 35 हजार से भी ज्यादा टीचर्स ने 60 दिन में मूल्यांकन का काम पूरा किया। 12वीं की 42.99 लाख कॉपियां जांची गई हैं। परमार ने कहा कि इस साल 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं। कोरोना की वजह से जिन स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन मिला था, इस कारण इस बार 12वीं के रिजल्ट प्रतिशत में गिरावट आई है।

Updated on:
25 May 2023 06:44 pm
Published on:
25 May 2023 06:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर