18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीत का परचम लहराने के लिए यहां पर कांटे की टक्कर,जनता बनाती है चकरघिन्न्ी

शहर के 28 मतदान केंद्रों पर दोनों प्रमुख पार्टियां जीतने के लिए करती हैं युद्धस्तर पर तैयारियां

2 min read
Google source verification
patrika

BJP,Congress,vidhansabha chunav,

अनीस खान. शाजापुर. विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही दोनों प्रमुख पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए रणनीति बना ली है। हालांकि अभी किसी भी दल ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टियों ने पोलिंग स्तर पर चुनाव जीतने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टियों ने समीक्षा भी की जा रही है। शाजापुर विधानसभा ने अनेक ऐसे पोलिंग सेंटर हैं, जहां दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही है। वर्ष २०१३ में हुए विधानसभा चुनाव में भी ऐसे अनेक पोलिंग बूथ सामने आए थे, जहां दोनों पार्टियों के प्रतिद्वंद्वियों को लगभग बराबर वोट आए थे। इस बार दोनों ही पार्टियां चाहेंगी ऐसे पोलिंग बूथों पर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है कि कैसा यहां जीत का परचम लहराया जाए। विधानसभा चुनावों को लेकर दोनों दलों ने एक साल पहले से ही पोलिंंग स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है।
ऐसे में महत्वपूर्ण पोलिंग सेंटर के लिए विशेष कार्यकर्ताओं का भी चयन किया गया है। जहां से उन्हें जीत मिल सके। इसके लिए बूथ लेवल पर बैठके भी आयोजित की गई थी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।इसके आधार पर ऐसे पोलिंग जहां पर दोनों के बीच कांटे की टक्कर हैं, वहां से पार्टी के लिए अधिक से अधिक वोट लाए जा सके।
हमने ५ साल बूथ लेवल पर काम किया है। प्रत्येक बूथ पर १०-१० कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। इसके लिए ६ हजार कार्यकर्ता लगे हुए हैं। जिन पोलिंगों पर बराकर रहे, ऐसी सभी पोलिंगों पर बढ़त के साथ हमें जीत मिलेगी। हमने कमजोर और मजबूत पोलिंगों पर जोर दिया हैं। हमें सभी पोलिंगों पर बढ़त मिलेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं से मैं सतत् संपर्क में हूं।
रामवीरङ्क्षसह सिकरवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
२०१३ में यहां रही थी कांटे की टक्कर
मतदान केंद्र भाजपा कांग्रेस
०१ २५५ २१५
११ २२१ २०८
१६ २०९ २१८
२६ १७५ १९७
२८ १९४ २२०
४३ ४५२ ४५६
४८ २८१ २८३
४९ १३७ १२३
५९ २७६ २९३
६४ २२३ २१२
७९ १४४ १६५
८४ ५३७ ५२८
१०० २३३ २४०
१२१ ४३५ ४१४
१२३ १३० १३६
१२५ २६१ २६३
१३४ ४०१ ४४७
१५० ४१५ ५००
१७४ २१० २१०
१७५ १६५ १६७
१८५ १६० १६२
१९२ १८१ १६७
२०४ ३७९ ३६७
२०५ २६७ २४६
२०७ २३५ २४८
२१६ २५२ २८१
२५१ ३३१ ३०८
२५३ १२८ १३७