
traffic,Nagar Nigam,no action,sp order,parking problem,
शाजापुर. शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था बड़ी समस्या बनती जा रही है। जिम्मेदारों द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई महत्वपूर्णकदम नहीं उठाए जा रहे हैं। करीब डेढ़ माह पूर्व एसपी ने शहर के बिगड़े यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पहल की थी। इसके बाद गत सप्ताह इसी मामले को लेकर कलेक्टर सहित जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की गई थी, लेकिन ८ दिन बीतने के बाद भी यातायात सुधार के लिए कार्य नहीं किया गया।
बता दें कि आने वाले दिनों रक्षाबंधन, गणेशोत्सव, मोहर्रम जैसे पर्व आने वाले हैं। ऐसे में १०-१० दिनों इन पर्वों पर शहर के मुख्य बाजारों की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाती है। अगर इसके पूर्व यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ेगी। हालांकि नगर पालिका का कहना है कि १५ अगस्त के बाद यातायात व्यवस्था सुधार पर कार्य करेंगे।
शरह में यातायात की ये हैं बड़ी समस्याएं
पार्किंग व्यवस्था : शहर के मुख्य बाजार चौक बाजार, सोमवारिया, सराफा बाजार, किला रोड, मीरकला बाजार, नई सड़क कहीं भी पार्किंग व्यवस्था नहीं है। इन क्षेत्रों में बने कॉम्प्लेक्सों में भी पार्किंग की जगह नहीं छोड़ी गई, जिससे खरीदारी करने वाले लोग मार्ग पर ही वाहन खड़े कर देते हैं।जिससे मार्गसकरे हो जाते है और यातायात प्रभावित होता है।
बैंक के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग
शहर के प्रमुख बाजार में एसबीआई शाखा चौक बाजार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक , सोमवारिया बाजार, बैंक ऑफ इंडिया नईसड़क पर स्थित हैं। यहां पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से मार्गपर वाहन खड़े रहते हैं।जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है।
अतिक्रमण : शहर के मुख्य बाजारों में दुकानों पर नालियों के आगे तक ओटले निकलकर अतिक्रमण किया है। जहां दुकानदार सामान जमा लेते हैं। मार्ग सकरे होते जा रहे हैं। बता दें कि शहर के मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाने की नगर पालिका ने वर्षों से कार्रवाई नहीं की। कई रसूखदारों ने अतिक्रमण निकाल रखा है जिसके कारण उक्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
बड़े वाहनों के प्रवेश से लगता है जाम
शहर के चौक बाजार, किला रोड, नई सड़क, सोमवारिया बाजार, मीरकला बाजार में पल-पल जाम लगता है। यहां जाम का एक कारण बड़े वाहनों का प्रवेश भी रहता है। कभी ट्रैक्टर-ट्राली तो कभी स्कूल के बड़े वाहन आते ही जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे वाहनों को रोकने के लिए भी प्रयास नहीं हुए।
आवारा मवेशी : शहर में इन दिनों आवारा मवेशियों की संख्या भी बढ़ी हुई है। इनके कारण बार-बार जाम की स्थिति बनती है। नईसड़क, किला रोड, मीरकला से लेकर बेरछा रोड, महूपुरा और हाइवे पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है। जो हर समय यातायात बाधित करते हैं।
एसपी की बैठक में लिए थे ये निर्णय
३ अगस्त को हुई बैठक में एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने शहर की पार्किंग व्यवस्था के संबंध में नगरपालिका से कहा था कि खुली नालियों को जाली या फर्सी से ढांक दें ताकि दुकानों के सामने दो पाहियां वाहनों की पार्किंग की जा सके। साथ ही नगर के मुख्य सड़क पर स्थित खाली प्लॉटों को नगरपालिका पार्किंग के लिए किराए पर ले सकती है। इसके साथ ही दुकानों के आगे फैला अतिक्रमण हटाने, वन-वे मार्ग का पालन एवं रखरखाव, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, वाहन चलाते समय मोबाइल के उपयोग पर रोक सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई थी। लेकिन इस दिशा में किसी कार्य की शुरुआत नहीं हो सकी।
&पार्किंग व्यवस्था के लिए चौक बाजार, नई सड़क पर कुछ निजी भूमि देखी है। १५ अगस्त के बाद बैठक आयोजित कर उनसे चर्चा की जाएगी। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास होंगे।
भूपेंद्र कुमार दीक्षित, सीएमओ नपा
Published on:
12 Aug 2018 07:30 am
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
