
इस अश्लील गाने को बजाने से मना करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
शामली। कांधला में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की वारदात हुई है। घटना गली के बाहर गाना बजाने के विरोध के चलते हुई है। जिसमें दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में एक महिला सहित 5 लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष में ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
दरअसल शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव इससोपुरटील की है, जहां दो पक्षों के बीच आपत्तिजनक गाना बजाने को लेकर जमकर खूनी संघर्ष हुआ है। पीड़ित ने बताया कि उनके घर के पास एक दुकान है जहां अक्सर गुंडे जैसे लोग बैठते हैं और आपत्तिजनक और अश्लील गाने बजाते हैं। लेकिन जब गाना बंद करने को या गाने की आवाज धीरे करने को कहा गया तभी उन्होंने अचानक पत्थर बरसाने शुरू कर दिए और लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।
इस संघर्ष में एक महिला सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले है। संघर्ष में प्रकाश, राधेश्याम, अशोक, राजेश और महिला विनीता घायल हो गई। संघर्ष की घटना से आस-पड़ोस लोगों में हड़कंप मच गया। संघर्ष की सूचना पर पहुंची कांधला पुलिस ने सभी घायलों को कांधला समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहा से घायलों को उपचार दिया जा रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों ही तहसील का दार पर जांच पड़ताल में जुट गई।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
22 May 2019 09:26 am
Published on:
22 May 2019 09:21 am
बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
