25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: वोटरों को लुभाने के लिए बिहार ले जाया रहा था यह सामान

- शामली की झिंझाना पुलिस को शराब तस्‍करों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता - करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है पकड़ी गई शराब की कीमत - यूपी-हरियाणा बॉर्डर के बिडोली चेकपोस्ट पर चेकिंग दौरान पकड़ा कैंटर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

sharad asthana

•

Updated: 15 Mar 2019, 12:58 PM IST

Shamli

Video: वोटरों को लुभाने के लिए बिहार ले जाया रहा था यह सामान

शामली। झिंझाना पुलिस ने गुरुवार देर रात को पंजाब से तस्करी कर उत्‍तर प्रदेश में लाई जा रही शराब की 500 पेटियां पकड़ी हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब को लखनऊ के रास्ते बिहार ले जा रहे थे। वहां इस शराब का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए होना था।

यह भी पढ़ें:अब डीयू की छात्रा से ऑटो में हुई लूटपाट व छेड़छाड़, पुलिस बनाती रही वीडियो

एसपी ने चलाया हुआ है अभियान

एसपी अजय कुमार ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत झिंझाना पुलिस यूपी-हरियाणा बॉर्डर के बिडोली चेकपोस्ट पर गुरुवार देर रात चेकिंग कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब से तस्करी कर हरियाणा के रास्ते शामली में शराब से भरा एक कैंटर आ रहा है। सूचना मिलने के कुछ देर बाद हरियाणा की ओर से एक कैंटर पुलिस को आता दिखाई दिया। जैसे ही पुलिस ने कैंटर को रोकने का इशारा किया तो चालक ट्रक को छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर चालक और परिचालक को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: खेत में दो पक्षों में मामूली बात पर हुए विवाद में चली गोली, एक की हालत गंभीर- देखें वीडियो

कैंटर से मिलीं शराब की पेटियां

तलाशी लेने पर कैंटर से पंजाब मार्का 500 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पकड़े गए दोनों शराब तस्कर सोना सिंह और मांगू पंजाब के रहने वाले हैं। उन्‍होंने बताया कि उन्हें यह शराब यूपी के रास्ते बिहार ले जानी थी। इसका इस्‍तेमाल में चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए किया जाना था। एसपी शामली अजय कुमार ने बताया कि शराब को लखनऊ के रास्ते बिहार में ले जाना था। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: युवती को अपने साथ ले गई महिला, फिर बुलाया एक युवक को और उसके साथ..., देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग