25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती को अपने साथ ले गई महिला, फिर बुलाया एक युवक को और उसके साथ…, देखें वीडियो

-करीब 9 माह पहले नाबालिक लड़की अचानक गायब हो गई थी। -जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने थाने में भी दर्ज कराई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 14 Mar 2019, 7:21 PM IST

lady

युवती को अपने साथ ले गई महिला, फिर बुलाया एक युवक को और उसके साथ..., देखें वीडियो

हापुड़। जनपद में सिटी कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है । जिसमें गुरुवार से करीब 9 माह पहले पड़ोस की एक महिला प्रीती ने नाबालिक लड़की को 60 हजार रुपये में बिजनोर के गांव के एक युवक को बेच दिया था। तब से पीड़िता के परिजन नाबालिक लड़की की तलाश करते घूम रहे थे और परिजनों ने पुलिस में भी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

अब परिजनों को लड़की का पता चला तो वह जनपद बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया गया पुलिस ने आरोपी प्रीति सहित दो युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : भारतीय तेज गेंदबाज की फिर बढ़ी मुसीबत, संगीन धाराओं में फाइल हुई चार्जशीट

बता दें कि हापुड सिटी कोतवाली के मोदीनगर रोड स्थित एक कॉलोनी से अब से करीब 9 माह पहले नाबालिक लड़की अचानक गायब हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने थाने में भी दर्ज कराई थी। तभी से परिजन व पुलिस गुमशुदा लड़की की तलाश में जुटी हुई थी कि तभी परिजनों को सूचना मिली यह लड़की बिजनौर जनपद के थाना नगीना क्षेत्र के एक गांव में है तो परिजनों ने लड़की से संपर्क साधा और उस गांव में पहुंच गए किसी तरह से लड़की को अपने साथ लेकर वह वापस आए।

युवती ने जब अपने परिजनों को आप बीती बताई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों की मानें तो युवती ने बताया कि 9 माह पहले पड़ोस की रहने वाली प्रीति उसे अपने साथ बाजार से कपड़े लेने के बहाने साथ ले गयी थी। जहां उसने राहुल नाम के युवक साथ भेज दिया था। आरोपी राहुल युवती को लेकर अपने घर पहुंचा और अपने बड़े भाई को सौंप दिया। जहां उसका तभी से शारीरिक शोषण किया जा रहा था। युवती का आरोप है कि पड़ोसन प्रीति ने उसको 60 हजार में राहुल नाम के व्यक्ति को बेच दिया था। जहां उसे दोनों ही भाइयों के साथ रहने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें : मोमोस खाने के हैं शौकीन तो पहले पढ़ लें ये खबर, कहीं आप भी न पहुंच जाएं अस्पताल

मेडिकल करने करने वाली डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हापुड कोतवाली से एक नाबालिक लड़की को मेडिकल के लिए भेज भेजा गया है। जिसका हमने मेडिकल परीक्षण कर लिया है और जो भी इसकी रिपोर्ट होगी आगे भेज दी जाएगी। वहीं इस मामले में एसपी हापुड़ यशवीर सिंह का कहना है कि पीड़िता के परिजनों द्वारा 9 माह पहले ही गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें आरोपी महिला प्रीति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है। जिसके बाद में 164 के बयान कराए जाएंगे।