25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोमोस खाने के हैं शौकीन तो पहले पढ़ लें ये खबर, कहीं आप भी न पहुंच जाएं अस्पताल

-खाद्य विभाग द्वारा संबंधित मोमोज की दुकान के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। -4 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 14 Mar 2019, 4:43 PM IST

momos

मोमोस खाने के हैं शौकीन तो पहले पढ़ लें ये खबर, कहीं आप भी न पहुंच जाएं अस्पताल

ग्रेटर नोएडा। मोमोज खाने से 20 से अधिक लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद खाद्य विभाग द्वारा संबंधित मोमोज की दुकान के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। दरअसल, ग्रेनो के ओमेगा सेक्टर में यमुना प्राधिकरण कार्यालय के बाहर लगने वाले एक चाइनीज फास्ट फूड सेंटर पर मोमोज खाने के बाद 20 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ गई। जिनमें से 4 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें : अस्पताल से डिस्चार्ज हुए चंद्रशेखर, पुलिसवालों के घेरे में रहेंगे

पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने मोमोज खाए, जिसके बाद उनकी अचनाक तबियत खराब हो गई। वहीं मामला सामने आने के बाद से चाइनीज फूड सेंटर मालिक फरार बताया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा निवासी लोकेश भाटी ने बताया कि उन्होंने शनिवार शाम को वेज व पनीर मोमोज खरीदे और घर ले गए। इन मोमोज को खाने के बाद उनकी पत्नी व बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्होंने रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा उनके भाई के बच्चे भी बीमार हैं, जोकि एक अन्य अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें : संभल से सपा के टिकट पर नहीं लड़ेंगे रामगोपाल यादव, इस पूर्व सांसद का नाम फाइनल!

वहीं यथार्थ अस्पताल के मीडिया प्रभारी गुल मोहम्मद ने बताया कि मोमोज खाकर बीमार होने वालों में कई लोग अस्पताल आए। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये सभी फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए थे। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय शर्मा का कहना है कि अभी तक ऐसा मामला संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन फिर भी टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। यदि इस मामले में सच्चाई पाई जाती है तो चाइनीज फॉस्ट फूड सेंटर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग