
भारतीय तेज गेंदबाज की फिर बढ़ी मुसीबत, संगीन धाराओं में फाइल हुई चार्जशीट
अमरोहा। भारतीय क्रिकेट टीम जहां एक तरफ बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से वन-डे सीरीज हार गई है तो वहीं दूसरी तरफ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दरअसल, अमरोहा के रहने वाले शमी के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई है।
इसमें आईपीसी की धारा 498 ए के तहत दहेज उत्पीड़न व धारा 354 ए के तहत यौन शोषण के मामले में चार्जशीट फाइल हुई है। शमी की पत्नी हसीन जहां द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर की जांच करने के बाद कोलकाता पुलिस ने एक वर्ष बाद उनके खिलाफ चार्जशीद दायर की है।
पिछले वर्ष ही दक्षिण अफ्रीका दौरे से भारतीय टीम के लौटने पर शमी पर हसीन जहां ने कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही आईपीएल के पिछले सीजन में शमी और उनकी पत्नी के बीच का ये विवाद खुलकर सामने आया था। जिसके बाद शमी को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। बीसीसीआई ने उन पर आईपीएल खेलने को लेकर बैन भी लगा दिया था। हालांकि बाद में बेदाग साबित होने पर उनकी टीम इंडिया में वापसी हो गई।
Published on:
14 Mar 2019, 6:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.