यहां बताना होगा कि शहर के बायपास रोड किनारे नाला निर्माण के लिए ६० लाख रुपए की राशि मंजूर हुई और उससे नाला निर्माण के टेंडर भी हो गए। मगर नाले का निर्माण रोड किनारे अतिक्रमण रहने की वजह से नहीं हो सका। इसी बीच नाला निर्माण को रखी राशि अन्य कार्यों के भुगतान में व्यय हो गई। अब नाले के निर्माण के लिए नगर पालिका को नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करके उसके टेंडर आमंत्रित करना होंगे। इस दौरान बायपास रोड किनारे जो नवीन बस्तियां बनी हैं। उनके नागरिकों को अभी पानी निकासी न होने की वजह से जो हालात हैं, उन्हें और दिनों तक झेलना होंगे।
नाले का निर्माण कार्य कराया जाएगा, इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। लोगों को समस्या नहीं होने दी जाएगी।
अशोक लाल गुप्ता, सब इंजीनियर नगर पालिका श्योपुर