14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon 2019 : मानसून की दस्तक, रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना

मौसम प्रेक्षक बोले-मानसून आ चुका है, दो-तीन तीन बारिश की संभावना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

monu sahu

•

Updated: 4 Jul 2019, 1:41 PM IST

weather

मानसून की दस्तक, पहली बारिश में ही तालाब की तरह नजर आने लगीं गलियां

श्योपुर। लंबे इंतजार के बाद अंतत: चंबल संभाग के श्योपुर में मानसून की दस्तक शुरू हो गई है। सुबह से ही आसमान पर बादल छाने के बाद दिन में कई बार रिमझिम बारिश हुई। हालांकि शहर में दिनभर तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कई जगह झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।


इसे भी पढ़ें : VIDEO : झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

शहर में मानसून के पहले दिन की बारिश 7 मिमी दर्ज की गई और मौसम प्रेक्षक ने अभी दो-तीन दिन में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। अमूमन श्योपुर में में 20 से 25 जून के बीच मानसून की आवक हो जाती है, लेकिन इस बार प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद बीच में ठिठक गया, लिहाजा श्योपुर में मानसून में देरी हो गई।


इसे भी पढ़ें : भगवान जगन्नाथ ने इस संत को दिया था स्वप्न, ऐसी है इस मंदिर की महिमा, लाखों की संख्या में आते है भक्त

यही वजह रही कि गत वर्ष 27 जून को मानसून की आवक हो गई थी, लेकिन इस बार एक सप्ताह बाद बुधवार 3 जुलाई को मानसून आया है। इसी के तहत सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास ही शहर सहित जिलेभर के आसमान पर घने बादल छाए गए और रिमझिम बारिश शुरू हेा गई।


इसे भी पढ़ें : छह माह लिव इन में रखा प्रेमिका को, बाद में पता चला शादीशुदा है प्रेमी, युवती ने सुनाई लवस्टोरी

हालांकि बीच में मौसम साफ हुआ और धूप भी निकली, लेकिन दोपहर तीन बजे बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही गिरधरपुर, मानपुर क्षेत्र में आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत ली है। हालांकि इससे उमस भी बढ़ गई है।मौसम प्रेक्षक रमेशचंद शर्मा ने बताया कि श्योपुर में मानसून आ गया है। इस बार मानसून 3 जुलाई को आया है और अब दो-तीन दिन तक अच्छी बारिश की संभावना है।


इसे भी पढ़ें : कुत्ते को जिंदा या मुर्दा लाने पर नगर परिषद ने रखा ईनाम, जानिए