
अतिवृष्टि से खराब फसल का नहीं मिला मुआवजा, घेरी तहसील
श्योपुर. पांच माह बाद भी अतिवृष्टि से खराब फसल का मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में सोनीपुरा गांव के आदिवासियों से तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रशासन को लगातार सूचना देने के बाद भी किसानों की जायज मांग की अनदेखी की जाती रही। इससे किसान आक्रोशित हो गए। इसके चलते उन्होंने यह आंदोलन किया। इसके चलते किसानों ने अपनी मांगों कोलेकर तहसीलदार को अल्टीमेटम दिया है। इसमें किसानों ने अतिवृष्टि से खराब हुई फसल का जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। मुआवजा नहीं मिलने पर किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन
कराहल में बीते अगस्त माह में अतिवृष्टि से खराब फसल का पांच माह बीत जाने के बाद भी मुआवज़ा नहीं दिया गया। मुआवज़ा नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। सोनीपुरा गांव के आदिवासी किसानों का कहना है कि कराहल पटवारी अशोक कुशवाह, तहसीलदार कराहल के सामने कई बार अपनी मांग रख चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ज्ञापन देने वालों में घनश्याम आदिवासी, कारे आदिवासी, शिवशंकर आदिवासी, राजू आदिवासी, इंदर आदिवासी, प्रेमराज आदिवासी, श्रीलाल शामिल थे।
कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
कराहल तहसील के मौजा कराहल में फ़सल, सहित लोगों के घरों में पानी भरने से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश मंत्री रविन्द्र कुमार पाठक, जिला उपाध्यक्ष कमलसिंह कुशवाह शिवशंकर आदिवासी, राजू आदिवासी, इंदर आदिवासी, प्रेमराज आदिवासी, श्रीलालने एसड़ीएम कराहल को श्योपुर पहुंचकर ज्ञापन दिया।
Published on:
05 Jan 2022 10:58 pm
