डॉ. करोरिया ने बताया कि अभी कोरोना की कोई दवा इजाद नहीं हुई है, लेकिन गर्मी बढऩे के बाद इसका असर खत्म हो जाएगा। ये लाक्षणिक बीमारी है, लिहाजा लक्षणों के आधार पर इसमें सावधानी बरती जाए। डॉ. करोरिया ने बताया कि जुकाम, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण है तो शासकीय चिकित्सक से उपचार लें। संक्रमण से बचने के लिए संदिग्ध मरीज से दूरी बनाएं, नियमित रूप से साबुन से हाथ धोएं, खांसते और छींकते वक्त मुंह पर कपड़ा रखें, भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें और हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करें।