ये गांव होने हैं शामिल
शहर के नजदीक बसे जिन गांवों को नगरीय सीमा में शामिल होने का इंतजार है,उनमें सलापुरा, बगवाज, इच्छापुरा, हसनपुर हवेली, जैदा, गुवाड़ी और मठेपुरा शामिल हैं। यहां बता दें कि इन गांवों को शहर सीमा में शामिल करने के लिए जो सीमाएं प्रस्तावित की गई थी, उनमें पूर्व में ईको सेंटर, पश्चिम में कुहांजापुर रोड पुलिया, उत्तर में जाटखेड़ा हनुमान मंदिर के आगे 14 एल डिस्ट्रीब्यूटरी नहर और दक्षिण में किला सीप नदी की सीमा शामिल हैं। इन गांवों मेंं विकास और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अभी ग्राम पंचायतों के पास है। यही वजह है कि शहर से सटे हेाने के बाद भी नगरीय सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।