लगातार बारिश से गल गया हरा धनिया
ग्रामीण क्षेत्र में लगा होने के कारण शहर की सब्जी मंडी में काफी मात्रा में सब्जियों की आपूर्ति स्थानीय सब्जी उत्पादकों से होती है। लेकिन लगातार बारिश से सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। हरा धनिया तो बारिश से गल गया है, जिसके कारण दाम 40 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 100 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं लौकी, पालक, हरी मिर्ची, आदि सब्जियों की भी यही स्थिति है।
हड़ताल और बारिश के चलते सब्जियों की आवक घट गई है, जिसके चलते दाम बढ़ गए हैं। पिछले एक सप्ताह में सब्जियों के दाम डेढ़ से दो गुना तक बढ़ गए हैं।
धमेंद्र चौहान, थोक सब्जी व्यापारी श्योपुर