1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं ने पुरुषों पर बरसाईं लाठियां, जानिए क्यों?

ग्राम ददूनी में खेली गई लट्ठमार होली    
less than 1 minute read
Google source verification
महिलाओं ने पुरुषों पर बरसाईं लाठियां, जानिए क्यों?

महिलाओं ने पुरुषों पर बरसाईं लाठियां, जानिए क्यों?

सोंईकलां/बड़ौदा(श्योपुर). नजदीकी गांव ददूनी में बुधवार को लट्ठमार होली खेली गई। इस दौरान महिलाओं ने पुरुषो पर जमकर लट्ठ बरसाए। लट्ठमार होली को देखने के लिए आसपास के गांवो ंके लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। उधर बड़ौदा क्षेत्र के ग्राम रतोदन में भी लट्ठमार होली खेली गई।

दरअसल ग्राम ददूनी में धुलेंडी के दूसरे दिन लट्ठमार होली खेलने की परंपरा है। जिसमें गांव के महिला और पुरुष उत्साह के साथ भाग लेते है। लट्ठमार होली की परंपरा के तहत बुधवार की शाम को गुड़ की भेली एक पेड़ पर लटका दी गई। जिसकी सुरक्षा के लिए गांव की महिलाएं हाथो में लट्ठ लेकर चारो तरफ खड़ी हो गई। इसके बाद शुरु हुआ लट्ठमार होली का हुडदंग।

गुड़ की भेली को तोडऩे के लिए जो भी व्यक्ति आगे बढ़ता है, उस पर महिलाएं लट्ठ बरसाना शुरु कर देती। यह सिलसिला काफी देर तक चला। वहीं दूसरी ओर बड़ौदा क्षेत्र के ग्राम रतोदन में भी लट्ठमार होली खेली गई।