14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्विजय बोले: हिम्मत है तो ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से कराएं चुनाव

दिग्विजय बोले: हिम्मत है तो ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से कराएं चुनावप्रेस वार्ता में भाजपा पर बोला हमला
less than 1 minute read
Google source verification
दिग्विजय बोले: हिम्मत है तो ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से कराएं चुनाव

दिग्विजय बोले: हिम्मत है तो ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से कराएं चुनाव


दिग्विजय बोले: हिम्मत है तो ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से कराएं चुनाव
प्रेस वार्ता में भाजपा पर बोला हमला
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को शिवपुरी में अल्पप्रवास पर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से चुनाव करवा लें, हम चुनौती दे रहे हैं। कांग्रेस छोडक़र भाजपा में जाने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कहीं कोई डैमेज नहीं है।
विधानसभा में मिली हार के पीछे प्रत्याशी चयन और देर से नाम घोषित करना रहा, तो क्या लोकसभा में ऐसा नहीं होगा?, के जवाब में दिग्विजय बोले कि मैं भी इस बात का पक्षधर हूं और मेरा मानना है कि चुनाव से चार माह पूर्व प्रत्याशी का नाम घोषित होना चाहिए। लोकसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर दिग्विजय बोले कि इस तरह का निर्णय मैं नहीं लेता। चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम आभारी हैं मुख्य न्यायाधीश के, जिन्होंने साहस किया और न्याय किया, लेकिन यह चुनाव वैलेट पेपर से हुआ था, यदि ईवीएम से होता तो क्या पकड़ पाते। मध्यप्रदेश की 126 सीटों पर ईवीएम में गड़बड़ी की गई थी। कमलनाथ के भाजपा में जाने की बात से उन्होंने इंकार किया।