23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार संहिता के बीच दो पक्षों में विवाद, पथराव में कई लोग घायल, पुलिस के साथ BSF ने संभाला मोर्चा

विवाद इतना बढ़ा कि देखते हुए देखते दोनों तरफ से पथराव शुरु हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ बीएसएफ को मोर्चा संभालना पड़ा।
less than 1 minute read
Google source verification
dispute between two parties

आचार संहिता के बीच दो पक्षों में विवाद, पथराव में कई लोग घायल, पुलिस के साथ BSF ने संभाला मोर्चा

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बीती रात आचार संहिता के बीच दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते हुए देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरु हो गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ बीएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए हालात को नियंत्रण में लिया।

बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद ये घटना शहर के फिजिकल थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले चिलौद का है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात एक ही समाज के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुरानी रंजिश को विवाद का कारण बताया जा रहा हैं। पथराव की सूचना मिलते ही मौके पर फिजिकल थाना पुलिस ने मोर्चा संभालने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने पथराव जारी रखा, जिसे देखते हुए पुलिस के आला अदिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना बीएसएफ को दी।

यह भी पढ़ें- देश का इकलौता मंदिर जहां दान नहीं देवी श्रंगार के लिए आते हैं नगदी और आभूषण, सिर्फ एक बार होते हैं महालक्ष्मी दर्शन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद बीएसएफ के जवानों को बुलाया गया। बीएसएफ फोर्स और एसपी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला, तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। फिलहाल दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिजिकल थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी गई है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : मतदान से पहले महिला कांग्रेस प्रत्याशी पर FIR, जानें एडवोकेट उम्मीदवार ने ऐसा क्या किया जो दर्ज हुआ केस