11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपुरी के पिछोर में चुनावी बवाल, कई गाड़ियों में तोड़फोड़, जमकर मारपीट

चुनावी रैली के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस दोनों के समर्थक, जमकर हुआ हंगामा...

2 min read
Google source verification
shivpuri.jpg

दीपावली के दिन शिवपुरी जिले के पिछोर में चुनावी बवाल मच गया। पिछोर के करारखेड़ा गांव में भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी की चुनावी रैली पर पथराव हुआ है। करारखेड़ा गांव शिवपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह का गृह ग्राम है और उनके ही घर के सामने ये चुनावी बवाल हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछोर से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी की चुनावी रैली केपी सिंह के घर के सामने से गुजर रही थी इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और बवाल हो गया।

वाहनों में हुई तोड़फोड़,जमकर बवाल
शुरुआती जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी की रैली बिना अनुमति के गांव में निकाली जा रही थी। इस रैली में प्रीतम लोधी उनके बेटे राकेश लोधी सहित बड़ी संख्या में समर्थख मौजूथ थे। दर्जन भर से ज्यादा गाड़ियां रैली में शामिल थीं इसी दौरान जैसे ही रैली केपी सिंह के घर के सामने पहुंची तो उपद्रव शुरु हो गया। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने छतों पर से पथराव शुरु कर दिया। इस पथराव में दर्जनों गाड़ियों के कांच टूटे हैं और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

यह भी पढ़ें- एक पत्नी ऐसी भी..जिसने आशिकों से पति को पिटवाया, पढ़े पूरी खबर

गांव में भारी पुलिस बल तैनात
चुनावी रैली के दौरान हुए बवाल में करीब डेढ़ दर्जन लोगों के घायल होने की भी खबर है। बवाल की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं इस घटना को लेकर भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी ने कहा है कि पिछोर में हार से हताश कांग्रेस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है और चुनावी रैली के दौरान पूर्व विधायक केपी सिंह के समर्थकों ने हमला किया है।


यह भी पढ़ें- भाजपा प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिसकर्मी ने की आत्मदाह की कोशिश, खुद को लगा रहा था आग