
17.41 करोड़ का तालाब फूटा, 5 गांवों में पानी-पानी, जान बचाकर भागे लोग
शिवपुरी. मध्यप्रदेश में भीषण बारिश के कारण एक के बाद एक डैम और बांध फूटने से जल सैलाब आ रहा है, धार का कारम डैम फूटने के चंद दिनों बाद एक और तालाब फूट गया है, जिससे ५ गांव पानी से जलमग्न हो गए हैं, वहीं खेतों में खड़ी फसल की पूरी तरह चौपट हो गई है, ये तो अच्छा हुआ कि ऐन वक्त पर ग्रामीण जान बचानक भाग निकले, अन्यथा यहां कई लोगों की जल समाधी बन जाती। प्रदेश में एक के बाद एक भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद भी प्रशासन का कोई एक्शन नहीं लेना आने वाले समय में किसी बड़े हादसे को न्यौता देता नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले में जल संसाधन विभाग का एक तालाब फूट गया है, जिसे करीब 17 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया था, ये बांध बदरवास के बड़ोखरा गांव में तैयार किया गया था, जिसका भूमिपूजन साल २०१७ में हुआ था, इस निर्माण हालही में पूरा हुआ था और भ्रष्टाचार की दीवारें एक बारिश भी ठीक से नहीं झेल पाई।
स्कूल में भरे एक गांव के पूरे लोग
भारी बारिश के चलते तालाब फूटने की आशंका के चलते रात को ही गीतखेड़ा गांव को पूरा खाली करवाया गया, क्योंकि इस गांव में जानहानि की आशंका थी, इसी कारण गांव के सभी लोगों को एक मंदिर में शिफ्ट किया गया, इसके बाद सोमवार अलसुबह तालाब फूट गया, जिसके कारण करीब पांच गांव जलमग्न हो गए, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
Published on:
22 Aug 2022, 12:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.