1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी भाजपा में सबसे बड़ा संगठनात्मक बदलाव, गोरखपुर के पांच जिलों समेत 51 जिलों को मिले नए जिलाध्यक्ष

गोरखपुर क्षेत्र के पांच जिलों में भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष मनोनीत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification
Pm modi and amit shah

चुनावी मोड में आ चुकी बीजेपी लोकसभा चुनाव के पहले अपने संगठनात्मक विस्तार को अंतिम रूप दे देना चाहती है। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई। यूपी के 51 जिलाध्यक्षों की सूची जारी हुई जिसमें गोरखपुर क्षेत्र के भी पांच जिलों के अध्यक्षों के नाम का ऐलान हुआ। कुशीनगर को छोड़कर गोरखपुर मंडल के सभी जिलों को युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष मिल गए हैं।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाश यदुवंश ने शनिवार को नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया।
गोरखपुर जिले में युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष सत्यम साहनी को बनाया गया है। जबकि गोरखपुर महानगर अध्यक्ष पवन कुमार यादव को बनाया गया है। देवरिया में भाजयुमो का जिलाध्यक्ष विन्ध्येश पांडेय को तो महराजगंज में दिनेश जायसवाल को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष मनोज मौर्य को बनाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश