3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP ने नगर निकायों में मनाया ज्योति पर्व, गिनाई Yogi सरकार की उपलब्धियां

यूपी के आबकारी मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपावली मनाकर त्रेता युग की याद को जैसे ताजा कर दिया हो।

2 min read
Google source verification
Bjp Diwali Celebration

बीेजेपी ने दिवाली पर गिनाई योगी सरकार की उपलब्धि

सिद्धार्थनगर. नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने नगर निकायों में ज्योति पर्व मनाते हुए सभी को पार्टी से जोड़ने की कोशिश की। इसके लिए जगह जगह ज्योति पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपाइयों ने भाग लिया। लोगों को अयोध्या में पहली बार हुए इस तरह के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।जगह-जगह कमल बनाकर उस पर दीप जलाकर सभी को कार्यक्रम से जोड़ने की कोशिश की।

नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए यह नगर पंचायतों में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन विशेष रूप से किया गया। बांसी सहित उस्का बाजार, डुमरियागंज, शोहरतगढ़ व बढ़नी में पार्टी के लोगों कमल की रंगोली सजाकर उस पर दीप जलाया। इस मौके पर उपस्थित आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि यह पर्व अन्याय पर न्याय की विजय का पर्व है। आज ही के दिन त्रेता युग में भगवान श्रीराम रावण का वध कर अयोध्या लौटे थे तब अयोध्यावासियों ने भगवान दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत किया है। तभी से हम यह पर्व उल्लासपूर्वक मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व भारतीय धर्म व संस्कृति की धरोहर है इसे भव्यता प्रदान करने के लिए भाजपा ने सामूहिक दीपावली मनाने का जो निर्णय लिया वह सराहनीय है। यह उसी का परिणाम है कि सभी लोग यह पर्व एक साथ मनाते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने काम कर रहे है। ऐसा पहली बार हो रहा है। एक साथ यह पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मना रहे।

आबकारी मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपावली मनाकर त्रेता युग की याद को जैसे ताजा कर दिया हो। यह पहली सरकार ने जिसने अयोध्या वासियों का गौरव बढ़ाने का काम किया है। समारोह को पूर्व नपा अध्यक्ष अजय कुमार अज्जू, ध्रुवचंद्र जायसवाल, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, केशभान राय,मनोज बाबा, गौरीशंकर अग्रहरी, रामशरण मौर्य, विजयकांत चतुर्वेदी आदि कार्यकर्ताओं ने 500 दीप जलाकर भगवान राम की आरती की। इस दौरान जितेंद्र कुमार पुनपुन, नन्द कुमार वर्मा, धर्मेद्र गुप्ता, उमेश कश्यप, भूपेश द्विवेदी, हनुमान प्रसाद चौधरी, बलराम कुलश्रेष्ठ , सुरेश कुमार, मनोज मोदनवाल, वीरेंद्र कुमार, अमर कुमार जयसवाल आदि मौजूद रहे।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग