14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

…तो निकाय चुनाव में ऐसे बढ़ेगा वोटिंग पर्सेंटेज!

प्रथम चरण में कम मतदान पर्सेंटेज ने प्रशासनिक अमले के साथ ही उम्मीदवारों की बढ़ायी परेशानी

2 min read
Google source verification
voting

voting

सिद्धार्थनगर : प्रथम चरण में गोरखपुर मण्डल के कम मतदान पर्सेंटेज ने प्रशासनिक अमले के साथ ही उम्मीदवारों की परेशानी भी बढ़ा दी है। अधिकारी जहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये माथापच्ची करने में जुट गये हैं। वहीं, प्रत्याशी भी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिये अधिकाधिक मतदान कराने को योजनाओं पर काम करने में जुट गये हैं। उम्मीदवार रोजी-रोजगार की तलाश में दूर-दराज के शहरों में बस चुके शहरियों को बुलाने की कोशिशों में युद्ध स्तर पर लग गये हैं। प्रवासी शहरियों को मतदान के लिये बुलाने को शहरियों के करीबी लोगों का सहारा लिया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रत्याशी आने-जाने का खर्च भी भेज रहे हैं।


मुंबई में हैं ज्यादा मतदाता
जिला मुख्यालय समेत विभिन्न निकायों के लोग बड़ी संख्या में महानगरों एवं अन्य शहरों में रोजी-रोजगार के लिये निवास करते हैं। निकाय क्षेत्र के निवासियों की बड़ी आबादी मुम्बई में रहती है, जो मतदाता भी हैं। जिले में 29 नवंबर को वोट डाले जाने हैं, ऐसे में प्रत्याशी मतदान तिथि करीब आते ही प्रवासी मतदाताओं को बुलाने का प्रयास तेज कर दिये हैं। निकाय चुनाव में जीत पक्की करने के लिए प्रत्याशी एक-एक वोट सहेजने में लगे हुए हैं। कहीं पर कोई चूक न हो जाये, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। नगर से दूर रहने वाले वोटरों को भी सहेजा जा रहा है। यहां तक की मुम्बई सहित अन्य महानगरों में रोजी रोटी कमा रहे वोटरों को भी सहेजा जा रहा है। उम्मीदवार वोटर लिस्ट के आधार पर एक एक वोट को अपने पक्ष में करने के लिए गुणा गणित करा रहे हैं। इसके लिए दूसरे प्रदेशों में कमाने गए वोटरों को बुलाया भी जा रहा है। वोटरों को बुलाने के लिए प्रत्याशी न सिर्फ संदेश भेज रहे हैं, बल्कि उनके आने जाने का खर्च भी भेज रहे है। जातिगत व धर्म के आधार पर भी वोटों की गिनती कर उन्हें मतदान के दिन बुलाने की कोशिश की जा रही है। वार्ड सभासद से लगायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तक, वोटर संख्या के आधार पर वोटरों के आने जाने का खर्च देने को तैयार हैं। दूसरे राज्यों व जनपदों में प्रवास कर रहे मतदाताओं को चिन्हित कर उनके ठहरने तक का इंतजाम किया जा रहा है। जिले के बीस फीसदी के अधिक वोटर जिले के बाहर दूसरे राज्यों में रोजी रोटी की तलाश में रहते हैं। जिले के नगर पालिका सिद्धार्थनगर, बांसी, नगर पंचायत बढ़नी, शोहरतगढ़, उस्का बाजार व डुमरियागंज के वोटर गैर जनपदों अथवा राज्यों मे प्रवास करते हैं। इनमें से डुमरियागंज व शोहरतगढ़ नगर क्षेत्र के सबसे अधिक शहरी वोटर दूसरे राज्यों में प्रवास करते है। जिले की दो नगर पालिका व चार नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासदों के चुनाव के लिए 29 नवम्बर को मतदान होगा।

बड़ी खबरें

View All

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग