17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी आदित्यनाथ दो अप्रैल को आएंगे सिद्धार्थनगर, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने तैयारी बैठक के साथ ही कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों के संबंध में जिम्मेदारों को निर्देश दिया।

2 min read
Google source verification
cm yogi visit

योगी आदित्यनाथ दो अप्रैल को आएंगे सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की खबर के बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर हो गया है। मुख्यमंत्री एक अप्रैल से एक साथ शुरू हो रहे चार अभियान की शुरूआत करेंगे, जिसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। सीएम अपने दौरे के दौरान सात परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने तैयारी बैठक के साथ ही कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों के संबंध में जिम्मेदारों को निर्देश दिया।

दो अप्रैल को जिले में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो रैली, जेई टीकाकरण अभियान, स्वच्छता अभियान, सघन संचारी रोग अभियान की एक साथ शुरूआत करेंगे। जिसको लेकर विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला जेल के सामाने खाली पडे़ जगह पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने जिला जेल के सामने खाली मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के दौरान की जाने वाली तैयारी को लेकर जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मंच सभास्थल सहित अन्य स्थलों की तैयारी का जायजा लिया। डीएम ने शुक्रवार को अंबेडकर सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही सात परियोजनाओं के लोकापर्ण व शिलान्यास के लिए तैयारी करने पर जोर दिया। जिससे कि मुख्यमंत्री द्वारा योजना का लोकापर्ण व शिलान्यास किया जा सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री दो अप्रैल से शुरू होने वाले विशेष जेई टीकाकरण अभियान, सघन संचारी रोग जागरूकता पखवारा, व स्वच्छता पखवारा की शुरूआत करेंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी तैयारी करने का निर्देश दिया।

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकाली जाने वाली जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को तैयारी करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा एक ओडीएफ गांव का निरीक्षण भी किया जाएगा। जिसको लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश देते हुए सभी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ.धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा,पवन कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. फणीश सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, परियोजना अधिकारी डूडा, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर आदि मौजूद रहे।

BY- SURAJ KUMAR

बड़ी खबरें

View All

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग