इंस्पेक्टर खेसरहा रणधीर कुमार मिश्र का कहना है कि दूधनाथ को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। जिस बाग में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया उस बाग में एक मचान भी मिला है। मचान के पास से खून का सैंपल ले लिया गया है। हत्यारोपी को धारा 302, 201 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार की सुबह से ही गोताखोर शिव प्रताप, सिद्धार्थ सिंह, संतोष यादव, अनिरुद्ध कुमार को नदी में लाश की तलाश के लिए लगाया गया है लेकिन बरामदगी नहीं हो सकी है।