17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तबाही मचा रहे बाढ़ में लोगों की मदद के लिए आई संस्था

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए जनता की मदद के लिए अब कई संस्थाओं ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिद्धार्थनगर

•

image

Santoshi Das

•

Updated: 31 Aug 2017, 3:15 PM IST

Uttar Pradesh Flood

Flood Uttar Pradesh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए जनता की मदद के लिए अब कई संस्थाओं ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं. इसमें से एक संस्था है हमराह फाउंडेशन और जो ग्रीन सेव अर्थ। दोनों संस्थाओं ने एक साथ मिलकर प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खाना और अन्य राहत सामग्री ज़रूरतमंदों तक पहुंचवाई।

इस साल बारिश ने ऐसा कहर डाला है कि पूरे देश ने तबाही मचा रखी है. बिहार से सटे हुए यूपी के जिलों में स्थिति भयावह है. साथ ही नेपाल से जुड़े हुए यूपी के जिलों में बाढ़ का काफी असर देखने को मिल रहा है.
ऐसे ही उत्तर प्रदेश में जनपद सिद्धार्थनगर में पिछले कई दिनों तक बाढ़ ने तबाही मचाने के बाद अब जलस्तर में गिरावट आने लगी है, परंतु बाढ़ पीड़ितों तक सहायता पहुंचाना अब भी एक चुनौती है। इस चुनौती में सरकार के साथ मदद देने में जुटी संस्थाएं खाने पीने की सामग्री पहुंचा रहे हैं जहां लोग खाने को तरस रहे हैं.


लखनऊ की संस्था हमराह फाउंडेशन ने संस्था उर्मिला सुमन द फाउंडेशन एवं गो ग्रीन सेव अर्त्त फाउंडेशन के मदद से सिद्धार्थनगर जिले में टापू बन गए गाँव पकडडीहा ब्लाक बासी में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुँची। राहत सामग्री में पूड़ी सब्जी, लईया, गुड़, चना, बिस्कुट के साथ साथ माचिस, केंडल के 500 परिवारों को मदद पहुचाया।

गांव के लोगो ने संस्था के कार्यो को सराहा गांव निवासी संतोष श्री एवं जितेंद्र यादव ने कहा कि ये कार्य सरकार का है 15 दिन से हम बाढ़ के से परेशान है गांव के बाहर बांधो पे हम टेण्ट बना कर रुके है अभी तक कोई मदद नही मिला आप लोग जहा से भी है हम सब के लिए मसीहा से कम नही संस्था अध्यक्ष रीता प्रकाश मणिकर्णिका ने लोगो ने लोगो के लिए और मदद पहुचाने का भरोशा दिलाया..इस मदद कार्य मे ज्ञान प्रकाश, विद्या प्रकाश, हर्षिका सिंह, अखिल कुमार, राजन सुमन, ममता प्रकाश, शोभा, आदर्श गांव के दिलीप चौधरी विवेक जायसवाल,श्याम राज समेत संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे